Gold Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी की कीमतें रिकॉर्ड हाई लेवल से थोड़ी नीचे आई हैं। सोमवार (30 सितंबर) को गोल्ड 150 से 160 रुपए सस्ता हुआ। देश के अधिकांश शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव (Gold Rate) 77,240 रु. प्रति 10 ग्राम है। वहीं, आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट 70,800 रु. है। बता दें कि करीब 4 महीने बाद गोल्ड 27 सितंबर को नए रिकॉर्ड हाई लेवल 77,450 रुपए पर पहुंचा था। अगर आप सोना-चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यहां लेटेस्ट प्राइज जान लीजिए।

चांदी के भाव में आज थोड़ी नरमी 
दिल्ली और मुंबई में सिल्वर का भाव (Silver Rate) सोमवार को 94,900 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए। पिछले 26 और 27 सितंबर को इसमें 3200 रुपए की तेजी आई थी। चांदी का ऑलटाइम हाई लेवल 96,500 रु. प्रति किलो है। अभी चेन्नई, हैदराबाद और केरल में एक किलोग्राम सिल्वर का रेट 1,00,900 रु. पर है। यहां देशभर में चांदी की मौजूदा कीमतें सबसे ज्यादा हैं। इसी साल इन शहरों में चांदी की कीमतें पहले भी 1 लाख रुपए के पार निकल चुकी हैं।

ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का भाव?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के भाव में बढ़त आई है। सोमवार को कॉमैक्स पर सोना 11.50 डॉलर चढ़कर 2679.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में भी उछाल देखा गया और यह 31.95 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर ट्रेड हो रही है।

देश के बड़े शहरों में Gold Rate (22 कैरेट)

शहर भाव (30 सितंबर) भाव (29 सितंबर) अंतर
 दिल्ली     70,950 71,100 (-150)
 मुंबई 70,800 70,950 (-150)
चेन्नई           70,800 70,950 (-150)
कोलकाता 70,800 70,950 (-150)
हैदराबाद                70,800 70,950 (-150)
बेंगलुरु             70,950 71,100 (-150)
पुणे          70,800 70,950 (-150)
अहमदाबाद 70,950 71,100 (-150)
लखनऊ           70,800 70,950 (-150)
भोपाल 70,800 70,950 (-150)
इंदौर 70,800 70,950 (-150)
रायपुर 70,800 70,950 (-150)
बिलासपुर           70,800 70,950 (-150)
चंडीगढ़            70,800 70,950 (-150)
जयपुर 70,950 71,100 (-150)
पटना 70,800 70,950 (-150)

जानिए Gold की शुद्धता के मानक
गोल्ड प्राइज से पहले 24 कैरट और 22 कैरट सोने के बीच अंतर जानना जरूरी है। 24 कैरट बिना किसी मिलावट के 100% शुद्ध सोना होता है। वहीं, 22 कैरट में चांदी या तांबे जैसे अलॉयड मेटल मिलाए जाते हैं। इसमें 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है।