Gold Price Today: सोना-चांदी के भाव में बड़ा अपडेट, बुधवार [4 December] का ताजा रेट क्या है? जानिए

Gold Price Today: दुनियाभर के बाजारों में सोना-चांदी की कीमतें लगातार बदल रही हैं। 31 अक्टूबर को गोल्ड रेट्स ऑलटाइम रिकॉर्ड हाई लेवल 81,330 रु. पर पहुंच गए थे।;

Update:2024-12-04 15:39 IST
Gold Price Today: सोना-चांदी के भाव में बड़ा अपडेट, जानिए बुधवार [4 December] का ताजा रेट.gold price  today
  • whatsapp icon

Gold Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में नरमी देखी जा रही है। बुधवार (4 दिसंबर) को भारत में गोल्ड रेटस स्थिर रहे। अभी देश के अधिकांश शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव (Gold Rate) 77,780 रु. प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 71,300 रुपए है। बता दें कि गोल्ड रेट दिवाली के दिन 31 अक्टूबर 2024 को ऑलटाइम हाई लेवल 81,330 रु. पर थे। अगर आप सोना-चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यहां लेटेस्ट प्राइज जान लीजिए।

चांदी का भाव दूसरे दिन भी स्थिर
दिल्ली और मुंबई में सिल्वर के भाव (Silver Rate) बुधवार को लगातार दूसरे दिन कोई बदलाव नहीं हुआ। हालांकि, सोमवार को कीमतें 500 रुपए नीचे आई थीं। अभी एक किलोग्राम चांदी के दाम 91,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर हैं। बता दें कि 23 अक्टूबर को चांदी ने 1.04 लाख रुपए का अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। अभी चेन्नई, हैदराबाद और केरल में एक किलोग्राम सिल्वर का रेट 99,500 रु. पर है। यहां देशभर में चांदी की मौजूदा कीमतें सर्वाधिक हैं।

ये भी पढ़ें... क्या होता है गोल्ड ETF? सालभर में दिया 19% तक रिटर्न; जानें इसमें कैसे करें निवेश?

ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का भाव?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में मंदी शुरू हो गई है। बुधवार को कॉमैक्स पर सोना 5 डॉलर लुढ़क कर 2664 डॉलर प्रति औंस के भाव पर ट्रेड कर रहा है। जबकि 30 अक्टूबर को सोना 2813 डॉलर के ऑलटाइम हाई पर था। दूसरी ओर, चांदी में भी मामूली गिरावट के साथ 31.34 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर ट्रेड हो रही है। चांदी भी 34.04 डॉलर का रिकॉर्ड हाई बना चुकी है।

देश के बड़े शहरों में Gold Rate (22 कैरेट)

शहर भाव (4 दिसंबर)
 दिल्ली     71,450
 मुंबई 71,300
चेन्नई           71,300
कोलकाता 71,300
हैदराबाद                71,300
बेंगलुरु             71,300
पुणे          71,300
अहमदाबाद 71,350
लखनऊ           71,450
भोपाल 71,350
इंदौर 71,350
रायपुर 71,300
बिलासपुर           71,300
चंडीगढ़            71,450
जयपुर 71,450
पटना 71,350

ये भी पढ़ें... सोना या शेयर 2024 में किससे चमकेगी किस्मत, पोर्टफोलियो में क्या रखना ज्यादा फायदेमंद

जानिए Gold की शुद्धता के मानक
गोल्ड प्राइज से पहले 24 कैरट और 22 कैरट सोने के बीच अंतर जानना जरूरी है। 24 कैरट बिना किसी मिलावट के 100% शुद्ध सोना होता है। वहीं, 22 कैरट में चांदी या तांबे जैसे अलॉयड मेटल मिलाए जाते हैं। इसमें 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है।

Similar News