Gold Price Today: सोना रिकॉर्ड ऊंचाई पर, हफ्तेभर में 2730 रुपए महंगा; यहां देखें अपने शहर का लेटेस्ट प्राइस

Gold Silver Price Today
X
Gold Silver Price Today
Gold Silver Price Today: गोल्ड कीमतों में पिछले एक हफ्ते से बंपर तेजी बनी हुई है। सोने के दाम गुरुवार को भी नए रिकॉर्ड स्तर 65,560 रुपए पर पहुंच गए। यह गोल्ड का ऑलटाइम हाई लेवल है।

Gold Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा उछाल देखने को मिला है। आज यानी गुरुवार (7 मार्च) को गोल्ड 400 से 430 रुपए तक महंगा हुआ। देश के अधिकांश शहरों में सोने का भाव (Gold Rate) 65,560 रु. प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट 60,100 रु. है। पिछले 7 दिन में सोने की कीमतों में 2730 रुपए की तेजी आई। बता दें कि सोना की कीमतों गुरुवार को नए रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंची हैं। दूसरी ओर, चांदी ने फिर से लंबी छलांग लगाई है। अगर आप सोना-चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यहां लेटेस्ट प्राइज जान लीजिए।

चांदी फिर 75 हजार के स्तर पर लौटी
दिल्ली और मुंबई में गुरुवार को सिल्वर के भाव (Silver Rate) में बड़ा उछाल देखने को मिला। चांदी के दाम 500 रुपए चढ़कर 75,000 रु. प्रति किलो पर पहुंच गए। हफ्तेभर में चांदी के दाम 800 रुपए बढ़े हैं। अभी चेन्नई में एक किलोग्राम सिल्वर का रेट 78,500 रु. पर है। यहां चांदी के दाम देशभर में सबसे ज्यादा हैं।

ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का भाव?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के भाव में बढ़त जारी है। गुरुवार को कॉमैक्स पर सोना 3.20 डॉलर चढ़कर 2161.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में भी तेजी आई है। यह 24.27 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर ट्रेड हो रही है।

देश के बड़े शहरों में Gold Rate (22 कैरेट)

शहर भाव (5 मार्च) भाव (4 मार्च) अंतर
दिल्ली 60,250 59,850 (+400)
मुंबई 60,100 59,700 (+400)
चेन्नई 60,900 60,400 (+500)
कोलकाता 60,100 59,700 (+400)
हैदराबाद 60,100 59,700 (+400)
बेंगलुरु 60,100 59,700 (+400)
पुणे 60,100 59,700 (+400)
अहमदाबाद 60,100 59,700 (+400)
लखनऊ 60,100 59,700 (+400)
भोपाल 60,100 59,700 (+400)
इंदौर 60,100 59,700 (+400)
रायपुर 60,100 59,700 (+400)
बिलासपुर 60,100 59,700 (+400)
चंडीगढ़ 60,100 59,700 (+400)
जयपुर 60,100 59,700 (+400)
पटना 60,100 59,700 (+400)

जानिए Gold की शुद्धता के मानक
गोल्ड प्राइज से पहले 24 कैरट और 22 कैरट सोने के बीच अंतर जानना जरूरी है। 24 कैरट बिना किसी मिलावट के 100% शुद्ध सोना होता है। वहीं, 22 कैरट में चांदी या तांबे जैसे अलॉयड मेटल मिलाए जाते हैं। इसमें 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story