Gold Silver price: ऑल टाइम हाई से सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी आई ₹548 की गिरावट; जानें 21 मार्च के ताजा भाव 

Gold Silver Price Today Friday 21 March 2025, check mumbai bhopal delhi mein sone chandi ke bhav
X
ऑल टाइम हाई से सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी आई ₹548 की गिरावट।
Gold Silver Price Today: आज (21 मार्च) को ऑल टाइम हाई से सोने में मामूली गिरावट आई है। चांदी की कीमत ₹97,844 प्रति किलो पर आ गई है।

Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतें रोज नए रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रच रही है। हालांकि हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी आज, शुक्रवार (21 मार्च) को गोल्ड के भाव में कमी आई है, जिससे निवेशकों में हलचल मच गई है। वहीं, सिल्वर चांदी के भाव में भी कल के मुकाबले गिरावट दर्ज की गईं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, आज शुक्रवार 21 मार्च को 24 कैरेट सोने का दाम 88,457 रुपए है, जो कल (20 मार्च) की तुलना में 49 रुपए की गिरावट दर्शाता है। कल (20 मार्च) को सोने का भाव 88,506 रुपए था।

वहीं, 22 कैरेट गोल्ड 81,027 रुपए के ऊपर कारोबार कर रहा है। आज (21 मार्च) को चांदी के भाव भी में कल की तुलना में 548 रुपए की गिरावट देखी गई है। आज चांदी 97,844 रुपए प्रति किलो का कारोबार कर रही है। जानिए आज (21 मार्च) के ताजा सोने और चांदी के भाव।

ये भी पढ़े-ः Gold Price Today: सोने की कीमतों ने तोड़ा नया रिकॉर्ड, 90 हजार के पार हुआ गोल्ड, चांदी भी हुई महंगी; जानें ताजा रेट

दिल्ली में सोने का भाव

  1. सोने का भाव (22 कैरेट): 82,850 रुपए प्रति 10 ग्राम
  2. सोने का भाव (24 कैरेट): 90,370 रुपए प्रति 10 ग्राम

चेन्नई में सोने का दाम

  1. सोने का भाव (22 कैरेट): 82,700 रुपए प्रति 10 ग्राम
  2. सोने का भाव (24 कैरेट): 90,220 रुपए प्रति 10 ग्राम

मुंबई में सोने का दाम

  1. सोने का भाव (22 कैरेट): 82,700 रुपए प्रति 10 ग्राम
  2. सोने का भाव (24 कैरेट): 90,220 रुपए प्रति 10 ग्राम

कोलकाता में सोने के दाम

  1. सोने का भाव (22 कैरेट): 82,700 रुपए प्रति 10 ग्राम
  2. सोने का भाव (24 कैरेट): 90,220 रुपए प्रति 10 ग्राम

भोपाल में सोने के दाम

  1. सोने का भाव (22 कैरेट): 82,750 रुपए प्रति 10 ग्राम
  2. सोने का भाव (24 कैरेट): 90,270 रुपए प्रति 10 ग्राम

चांदी का रेट
21 मार्च को देश में चांदी 97,844 रुपए प्रति किलो बिक रही है। चांदी के दाम में कल की तुलना में करीब 548 रुपए की गिरावट आई है। कल बुधवार (20 मार्च) को चांदी की कीमत 98,392 रुपए थी।

सर्टिफाइड गोल़्ड की कैसे करें पहचान?
सर्टिफाइड गोल्ड (हॉलमार्क गोल्ड) की पहचान के लिए, सोने के आभूषण पर भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) का हॉलमार्क होना चाहिए। साथ ही शुद्धता का निशान (कैरेट) और 6 अंकों का हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन (HUID) कोड रहता है। यह नंबर अल्फान्यूमेरिक- AZ4524 के जैसे होता है। इससे यह पता करना संभव है कि यह सोना कितने कैरेट का है। इसलिए हमेशा सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदना चाहिए।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story