Gold Price Today: सोने की कीमतों ने तोड़ा नया रिकॉर्ड, 90 हजार के पार हुआ गोल्ड, चांदी भी हुई महंगी; जानें ताजा रेट

Gold Silver Prices Surge Thursday Today 20 March 2025 sone chandi ka bhav mumbai delhi bhopal
X
सोने की कीमतों ने तोड़ा नया रिकॉर्ड, चांदी भी हुई महंगी।
Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतें आज (20 मार्च) को नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं। गोल्ड ने 90 हजार का रिकॉर्ड आंकड़ा पार कर लिया है।

Gold-Silver Price Today 20 March: सोने और चांदी की कीमतें आज गुरुवार (20 मार्च) को नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं है। गोल्ड ने आज 90 हजार का रिकॉर्ड आंकड़ा पार कर लिया है, जिससे निवेशकों में हलचल मच गई है। वहीं, चांदी की कीमत भी तेजी से बढ़ी है।

अब सोने-चांदी की कीमतें रोज नए रिकॉर्ड बना रही हैं। आज गुरुवार 20 मार्च को सोना 100 रुपए की बढ़त के साथ 90,600 के लेवल पर कारोबार कर रहा है। देश के बड़े शहरों में आज (20 मार्च) को 24 कैरेट सोने का दाम 90,500 रुपए के ऊपर है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड 82,900 रुपए के ऊपर कारोबार कर रहा है। इस बीच, चांदी के कीमतों मे भी उछाल देखी गईं। एक किलोग्राम चांदी का दाम गुरुवार (20 मार्च) को 1,05,100 रुपए के लेवल पर है। जानिए आज (20 मार्च) के ताजा सोने और चांदी के भाव।

ये भी पढ़े-ः Gold Silver Price: चांदी पहली बार 1 लाख के पार, सोना भी ऑलटाइम हाई पर; जानें ताजा भाव

दिल्ली में सोने का भाव

  1. सोने का भाव (22 कैरेट): 83,060 रुपए प्रति 10 ग्राम
  2. सोने का भाव (24 कैरेट): 90,600 रुपए प्रति 10 ग्राम

चेन्नई में सोने का दाम

  1. सोने का भाव (22 कैरेट): 82,910 रुपए प्रति 10 ग्राम
  2. सोने का भाव (24 कैरेट): 90,450 रुपए प्रति 10 ग्राम

मुंबई में सोने का दाम

  1. सोने का भाव (22 कैरेट): 82,910 रुपए प्रति 10 ग्राम
  2. सोने का भाव (24 कैरेट): 90,450 रुपए प्रति 10 ग्राम

कोलकाता में सोने के दाम

  1. सोने का भाव (22 कैरेट): 82,910 रुपए प्रति 10 ग्राम
  2. सोने का भाव (24 कैरेट): 90,450 रुपए प्रति 10 ग्राम

भोपाल में सोने के दाम

  1. सोने का भाव (22 कैरेट): 82,960 रुपए प्रति 10 ग्राम
  2. सोने का भाव (24 कैरेट): 90,500 रुपए प्रति 10 ग्राम

चांदी का रेट
20 मार्च को देश में चांदी के दाम 1,05,100 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गए। चांदी के आज के दाम में कल की तुलना में करीब 100 रुपए की उछाल आई है। कल बुधवार (19 मार्च) को चांदी की कीमत 1,05,000 रुपए थी।

सोने और चांदी की कीमतों में तेजी क्यों?
सोने और चांदी के दामों में उछाल के पीछे के कई महत्वपूर्ण कारण हैं। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों ही तरह के विभिन्न कारकों के कारण रोजाना सोने- चांदी की कीमतों में उतार- चढ़ाव होता रहता है। दुनियाभर में मांग, करेंसी एक्सचेंज दर, ब्याज दरों, और सरकारी नियम मुख्यतौर पर सोने- चांदी की कीमतों को प्रभावित करते हैं।

इसके अलावा जब दुनिया में आर्थिक संकट आता है या अमेरिकी फेडरल रिजर्व दरें कम करने के संकेत देता है, तो निवेशकों का रूझान सिक्योर निवेश सोने और चांदी की ओर बढ़ता है और इससे गोल्ड-सिल्वर की मांग बढ़ जाती है। साथ ही, डॉलर की कमजोरी, अमेरिकी आर्थिक स्थिरता और भू-राजनीतिक अनिश्चितता के कारण सोने-चांदी की मांग बढ़ी है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story