Gold silver Price Today: सोने में कीमतें स्थिर, चांदी 100 रुपए लुढ़की; जानें अपने शहर का ताजा रेट 

Gold silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में एक सप्ताह पहले की तुलना में गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार (16 दिसंबर) सोने की कीमतों में मामूली गिरावट देखी गई। चांदी 100 रुपए लुढ़की।;

By :  Dilip
Update:2024-12-16 15:43 IST
Gold Silver Price: चांदी पहली बार 1 लाख के पार, सोना 88,354 के ऑलटाइम हाई पर; 24 घंटे में 253 रुपए बढ़ी कीमतें।Gold and Silver Prices Today 18 March 2025 sone chandi ka bhav  
  • whatsapp icon

Gold Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में एक सप्ताह पहले की तुलना में गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार (16 दिसंबर) सोने की कीमतों में मामूली गिरावट के साथ अधिकांश शहरों में स्थिरता देखी गई। भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत 7805.3 रुपए प्रति ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 7156.3 रुपए प्रति ग्राम है। दोनों कैरेट की कीमत में 10 रुपए की मामूली गिरावट को दर्शाता है। इस साल दिवाली (31 अक्टूबर 2024) को सोने की कीमत ऑलटाइम हाई लेवल 81,330 रु. पर थी।

पिछले सप्ताह 24 कैरेट सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव -1.35% दर्ज किया गया है, जबकि पिछले महीने में यह बदलाव -4.06% रहा है।

भारत में सोमवार को चांदी का भाव 95,500 रुपए प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया, जिसमें 100 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज हुई।

22 कैरेट: यहां देखें अपने शहर का सोने का ताजा भाव (Gold rate today, December 16, Monday)

शहर भाव (16 दिसंबर) भाव (15 दिसंबर) अंतर
 दिल्ली     72,400 72,400 (00)
 मुंबई 72,200 72,200 (00)
चेन्नई           71,400 71,400 (00)
कोलकाता 73,200 73,200 (00)
हैदराबाद                71,400 71,400 (00)
बेंगलुरु             72,550 72,550 (00)
पुणे          72,200 72,200 (00)
अहमदाबाद 72,440 72,440 (00)
लखनऊ           72,400 72,400 (00)
भोपाल 72,200 72,200 (00)
इंदौर 72,200 72,200 (00)
रायपुर 72,200 72,200 (00)
बिलासपुर           72,200 72,200 (00)
चंडीगढ़            72,400 72,400 (00)
जयपुर 72,400 72,400 (00)
पटना 73,200 73,200 (00)

Gold की शुद्धता के मानक
सोने की कीमत जानने से पहले 24 कैरट और 22 कैरट के बीच अंतर जानना जरूरी है। 24 कैरट गोल्ड बिना किसी मिलावट के 100% शुद्ध होता है। वहीं, 22 कैरट में चांदी या तांबे जैसे अलॉयड मेटल मिलाए जाते हैं। इसमें 91.67 प्रतिशत शुद्ध सोना होता है।

Similar News