e-Shram Card: अब मज़दूरों और असंगठित क्षेत्र के कामगारों को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए लाइन में लगने की ज़रूरत नहीं है। सरकार ने 'ई-श्रम कार्ड' की सुविधा को इतना आसान बना दिया है कि अब इसे घर बैठे ऑनलाइन बनवाया जा सकता है। मोबाइल और इंटरनेट की मदद से अब हर मज़दूर, चाहे वह रिक्शा चालक हो या घरेलू सहायिका, अपने अधिकारों तक सीधी पहुंच बना सकता है।
ई-श्रम पोर्टल भारत सरकार की एक अनोखी पहल है, जिसका मकसद असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले करोड़ों श्रमिकों को एक राष्ट्रीय डेटाबेस में लाना है। यह कार्ड न सिर्फ कामगार की पहचान देता है, बल्कि भविष्य में मिलने वाले बीमा, पेंशन और अन्य सरकारी लाभों का रास्ता भी खोलता है। आइए जानते हैं कि ई-श्रम कार्ड घर बैठे कैसे बनवाया जा सकता है।
ई-श्रम कार्ड क्या है?
ई-श्रम कार्ड एक यूनिक आइडेंटिफिकेशन कार्ड है, जो असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों के लिए बनाया गया है। इसमें 12 अंकों की एक विशिष्ट संख्या होती है, जो पूरे देश में मान्य होती है। इस कार्ड की मदद से सरकार विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं सीधे लाभार्थी तक पहुंचा सकती है। इसमें पंजीकृत व्यक्ति को ₹2 लाख तक का दुर्घटना बीमा भी मिलता है।
इसे भी पढ़ें: Cylender Delivery Rules: ऊपरी मंजिल पर सिलेंडर डिलीवरी से मना करता है हॉकर? जानें आपका हक और नियम
कौन बनवा सकता है ई-श्रम कार्ड?
- उम्र 16 से 59 साल के बीच होनी चाहिए
- असंगठित क्षेत्र में कार्यरत हो (जैसे: मज़दूर, घरेलू कामगार, स्ट्रीट वेंडर, निर्माण श्रमिक आदि)
- EPFO/ESIC का सदस्य न हो
- आधार कार्ड और मोबाइल नंबर होना चाहिए
ई-श्रम कार्ड घर बैठे कैसे बनवाएं?
- eshram.gov.in पर जाएं
- “Self Registration” विकल्प पर क्लिक करें
- आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर डालें और OTP दर्ज करें
- मांगी गई जानकारी भरें (जैसे नाम, पता, कार्य क्षेत्र आदि)
- बैंक डिटेल्स और अन्य जानकारी अपडेट करें
- सबमिट करने के बाद कार्ड डाउनलोड करें या PDF सेव करें
इसे भी पढ़ें: Post Office Scheme: हर महीने जमा करें बस इतने रुपये, 5 साल में मिलेंगे ₹20 लाख, दमदार है पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम
ई-श्रम कार्ड के फायदे
- ₹2 लाख तक का दुर्घटना बीमा
- भविष्य में पेंशन और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ
- सरकारी योजनाओं में प्राथमिकता
- आपदा या लॉकडाउन जैसी स्थिति में सहायता
(कीर्ति)