Hyundai IPO GMP: देश की दूसरी सबसे बड़ी OEM कंपनी हुंडई मोटर इंडिया का आईपीओ (इनीशियल पब्लिक ऑपरिंग) अगले हफ्ते प्राइमरी मार्केट में आने वाला है। यह पब्लिक इश्यू 15 अक्टूबर 2024 को खुलेगा और 17 अक्टूबर 2024 तक इसे सब्सक्राइब किया जा सकेगा। कंपनी ने इसके लिए प्रति शेयर ₹1865 से ₹1960 प्राइस बैंड तय किया है। कंपनी इस पब्लिक ऑफर के जरिए ₹27,870.16 करोड़ जुटाने का टारगेट रखा है, जो 100% ऑफर फॉर सेल (OFS) है। यह इश्यू BSE और NSE पर लिस्टिंग के लिए प्रस्तावित है।

Hyundai Motor India IPO के प्रमुख जानकारियां

  • Hyundai Motor India IPO GMP: ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर ₹74 के प्रीमियम पर उपलब्ध हैं।
  • Hyundai Motor India IPO मूल्य: प्रति शेयर मूल्य ₹1865 से ₹1960 के बीच है।
  • Hyundai Motor India IPO तारीख: पब्लिक इश्यू 15 अक्टूबर 2024 को खुलेगा और 17 अक्टूबर 2024 तक खुला रहेगा।
  • Hyundai Motor India IPO साइज: कंपनी इस इश्यू के जरिए ₹27,870.16 करोड़ जुटाने का लक्ष्य रखती है, जो 100% OFS है।
  • Hyundai Motor India IPO लॉट साइज: एक लॉट में 7 शेयर होंगे।
  • Hyundai Motor India IPO अलॉटमेंट: शेयर आवंटन की संभावित तिथि 18 अक्टूबर 2024 है।
  • Hyundai Motor India IPO रजिस्ट्रार: KFin Technologies को इस बुक बिल्ड इश्यू का आधिकारिक रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है।
  • Hyundai Motor India IPO लीड मैनेजर्स: कोटक महिंद्रा, सिटीग्रुप, HSBC, जे.पी. मॉर्गन, और मॉर्गन स्टेनली इस पब्लिक ऑफर के लीड मैनेजर्स हैं।
  • Hyundai Motor India IPO लिस्टिंग तिथि: यह इश्यू 22 अक्टूबर 2024 को लिस्ट होने की उम्मीद है, 'T+3' लिस्टिंग नियम के अनुसार।

Hyundai Motor India IPO रिव्यू: खरीदे या नहीं?  

  • इस पब्लिक इश्यू में निवेश करना चाहिए या नहीं, इस पर Mehta Equities के सीनियर VP – रिसर्च, प्रकाशांत तपसे ने कहा, "भारतीय ऑटो उद्योग में चलन बदलने के कारण, भारतीय उपभोक्ता ₹5-7 लाख से ₹10-12 लाख सेगमेंट की ओर बढ़ रहे हैं, जहां Hyundai, TATA मोटर और M&M बेहतर स्थिति में हैं और बाजार में वृद्धि का लाभ उठा रहे हैं। पिछले एक वर्ष में, मारुति लगातार बढ़ती प्रतिस्पर्धा का सामना कर रही है और उसकी बाजार हिस्सेदारी में गिरावट आई है, जो Hyundai Motor India को लाभ पहुंचा रही है।"
  • आनंद राठी ने इश्यू को "खरीदने" की सिफारिश की है। शेयर जारी करने के बाद हुंजई का मार्केट कैप ₹15,92,581 मिलियन है, जिसका मार्केट कैप-सेल्स अनुपात FY24 की कमाई के आधार पर 2.28 है। हम मानते हैं कि यह इश्यू पूरी तरह से मूल्यांकित है और इसे 'लॉन्ग-टर्म के लिए सब्सक्राइब' करने की सिफारिश करते हैं।"