Gold Rate : सराफा मार्केट में जबरदस्त उछाल, इंदौर में सोना 81 हजार के पार; 800 रुपए महंगी बिकी चांदी

Indore Gold Rate today: इंदौर में बुधवार (22 जनवरी) को सोना केडबरी नकद 950 रपए बढ़कर 81500 रुपए तोला (प्रति दस ग्राम) और चांदी चौरसा 92300 रुपए किलो पर बिकी।;

Update:2025-01-22 22:18 IST
Gold Rate : सराफा मार्केट में जबरदस्त उछाल, इंदौर में सोना 81 हजार के पार; 800 रुपए महंगी बिकी चांदीIndore Gold Rate today Silver sold 800 rupees more expensive
  • whatsapp icon

Indore Gold Rate today: अमेरिका में सत्ता परिवर्तन के बाद से अंतरराष्ट्रीय मार्केट में उथल-पुथल जारी है। बुधवार (22 जनवरी) शाम कामेक्स पर सोना वायदा उछलकर 2760 डालर प्रति औंस और चांदी वायदा 30.86 डालर प्रति औंस पर बिका। वायदा बाजार में तेजी का असर भारतीय बाजार में देखने को मिल रहा है। इंदौर में बुधवार को गोल्ड की कीमतों में 950 रुपए और चांदी की कीमतों में 800 रुपए की उछाल देखी गई। 

मंगलवार देर रात अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने मैक्सिको और कनाडा पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने की घोषणा की है। डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोपीय यूनियन, चीन और भारत पर टैरिफ लगाने की चेतावनी दी है। ट्रंप के इस निर्णय से दुनियाभर के शेयर बाजारों में गिरावट जारी है। लोग स्टाक मॉर्केट का रुपया बुलियन मार्केट में लगा रहे हैं। 

क्यों बढ़ीं सोने की कीमतें 
डोनाल्ड ट्रंप ने डालराइजेशन की बात करने वाले ब्रिक्स देशों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की बात कही है। ब्रिक्स देशों में भारत भी शामिल हैं। ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ब्रिक्स देशों ने यदि डी-डालराइजेशन की तरफ कदम बढ़ाया तो अमेरिका उन पर 100 फीसदी टैरिफ लगाएगा। उनकी इस चेतावनी से सोने-चांदी में उठा-पटक का दौर जारी है। 

जनवरी 2025 में इस तरह बढ़ी सोने की कीमतें 

तारीख कीमत (₹) ओपन (₹) क्लोज (₹) लो (₹) हाई (₹) % बदलाव
21 जनवरी 2025 8,328.96 8,229.20 8,328.96 8,225.93 8,333.48 +1.21%
20 जनवरी 2025 8,229.44 8,220.51 8,229.44 8,174.26 8,231.70 +0.11%
19 जनवरी 2025 8,220.51 8,220.51 8,220.51 8,220.51 8,220.51 0%
18 जनवरी 2025 8,220.51 8,226.22 8,220.51 8,210.16 8,226.22 -0.16%
17 जनवरी 2025 8,233.56 8,242.79 8,233.56 8,196.95 8,251.14 -0.25%
16 जनवरी 2025 8,254.46 8,162.81 8,254.46 8,139.82 8,263.82 +1.12%
15 जनवरी 2025 8,163.39 8,127.77 8,163.39 8,089.99 8,163.39 +0.60%
14 जनवरी 2025 8,114.50 8,080.80 8,114.50 8,075.39 8,123.50 +0.39%
13 जनवरी 2025 8,083.36 8,119.36 8,083.36 8,083.36 8,139.92 -0.44%
12 जनवरी 2025 8,119.36 8,119.36 8,119.36 8,119.36 8,119.36 0%
11 जनवरी 2025 8,119.36 8,108.40 8,119.36 8,108.40 8,120.22 +0.09%
10 जनवरी 2025 8,111.97 8,048.13 8,111.97 8,029.50 8,128.86 +0.74%
9 जनवरी 2025 8,052.30 8,028.31 8,052.30 7,993.75 8,066.00 +0.43%
8 जनवरी 2025 8,017.94 7,987.91 8,017.94 7,965.94 8,047.75 +0.28%
7 जनवरी 2025 7,995.25 7,947.32 7,995.25 7,918.20 8,024.48 +0.44%
6 जनवरी 2025 7,960.40 7,965.43 7,960.04 7,869.74 7,974.88 -0.07%
5 जनवरी 2025 7,965.43 7,965.43 7,965.43 7,965.43 7,965.43 0%
4 जनवरी 2025 7,965.43 7,961.82 7,965.43 7,952.22 7,965.52 +0.06%
3 जनवरी 2025 7,960.90 8,000.96 7,960.90 7,960.90 8,027.79 -0.52%
2 जनवरी 2025 8,002.80 7,916.76 8,002.80 7,903.60 8,009.60 +1.09%
1 जनवरी 2025 7,916.76 7,913.43 7,916.76 7,887.49 7,916.76 +0.02%

नोट: यह टेबल शीट AI की मदद से बनाई गई है। 

अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में तेजी 
टैरिफ आशंकाओं और सुरक्षित निवेश की मांग के चलते अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में जोरदार तेजी है। बुधवार को कामेक्स पर सोना वायदा 2760 डालर तक जाने के बाद (2763 डालर और 2741 डालर) प्रति औंस और चांदी 30.86 डालर तक जाने के बाद (30.93 डालर और 30.70 डालर) प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई। 

यह भी पढ़ें: इंदौर के नमकीन उद्योग पर संकट, बंद हो सकती हैं 250 से अधिक फैक्ट्रियां

इंदौर में सोने चांदी के भाव 
इंदौर में सोना केडबरी रवा नकद में 81500 सोना (आरटीजीएस) 82300 सोना (91.60) 75000 रुपए प्रति दस ग्राम बोला गया। मंगलवार को सोना 80550 रुपए पर बंद हुआ था। चांदी चौरसा नकद 92300 चांदी आरटीजीएस 92900 चांदी टंच 92500 रुपए प्रति किलो और चांदी सिक्का 1055 रुपए प्रति नग बिका। मंगलवार को चांदी चौरसा नकद 91500 रुपए पर बंद हुई थी।

Similar News