LPG Cylinder Price: आज से 39.50 रु. सस्ता हुआ एलपीजी सिलेंडर, जानिए आपके शहर में क्या है कीमत
State-run oil marketing companies LPG cylinder prices cut by Rs 39.50 effective from 22th December.;

LPG Cylinder Price: नए साल से पहले आम नागरिकों को महंगाई से थोड़ी राहत मिली है। आज यानी शुक्रवार (22 दिसंबर) से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 39.50 रुपए सस्ता हो गया। यह कटौती सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की ओर से की गई है। देशभर में 19 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर की नई दरें शुक्रवार से लागू हो गईं। जबकि घरेलू गैस सिलेंडरों की भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यह पहले की तरह 903 रुपए में ही मिल रहा है।
मेट्रो सिटीज में LPG सिलेंडरों के दाम
- दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 1757 रुपए में मिल रहा है। जबकि कोलकाता में इसकी कीमत थोड़ी ज्यादा है। यहां कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1868 रुपए में मिलेगा।
- इसी प्रकार मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर 1710 रु. और चेन्नई में 1929 रुपए में मिलेगा। चेन्नई में एलपीजी के दाम देश में सबसे अधिक हैं।
नवंबर में भी सस्ता हुआ था LPG सिलेंडर
बता दें कि ऑयल कंपनियों ने इससे पहले 16 नवंबर को भी कमर्शियल LPG सिलेंडरों की कीमतों में कटौती की थी। तब 19 किलोग्राम सिलेंडर के दाम 57.5 रुपए कम किए गए थे। इसके बाद 1 दिसंबर को कीमतें 21 रुपए बढ़ाई गई थीं। इस प्रकार देखा जाए तो नवंबर से अब तक कमर्शियल सिलेंडर 76 रुपए सस्ता हो चुका है। पिछले कुछ समय से करीब हर महीने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में बदलाव देखने को मिला है।