तकनीक के मुरीद हुए आनंद महिंद्रा: 3D प्रिंटर से जलेबी बनती देख शेयर किया वीडियो, बोले- मैं तो कहीं ज्यादा पुराने जमाने का हूं

Anand Mahindra
X
Anand Mahindra
Anand Mahindra Share Jalebi Video: महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा अक्सर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। पहले भी बिजनेस और इनोवेशन से जुड़े पोस्ट शेयर कर चुके हैं।

Anand Mahindra Share Jalebi Video: देश में ऑटो सेक्टर की नामी कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया में एक वीडियो शेयर किया है। महिंद्रा वीडियो में दिख रही जलेबी बनाने के लिए तकनीक के मुरीद हो गए और इसकी जमकर तारीफ की। आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) अक्सर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चित रहते हैं। पहले भी वह बिजनेस और इनोवेशन से जुड़े पोस्ट शेयर कर चुके हैं।

महिंद्रा ने वीडियो के साथ क्या लिखा?
आनंद महिंद्रा ने बुधवार (21 फरवरी) को अपने X (पहले ट्विटर) अकाउंट पर एक एक दुकानदार का जलेबी बनाते वीडियो शेयर किया। उन्होंने पाया कि दुकानदार 3-D प्रिंटर की मदद से ताजी गर्म जलेबी बना रहा था। न्होंने लिखा- मैं तकनीक का प्रेमी हूं। लेकिन मैं मानता हूं कि 3डी प्रिंटर नोजल का यूज करके जलेबियां भी बनाई जा सकती हैं। यह देखकर मन में कई तरह के ख्याल आए। मुझे यह पसंद है और बैटर को हाथ से जलेबी निचोड़ते हुए देखना एक कला है। मुझे लगता है कि मैंने जितना सोचा था उससे कहीं ज्यादा पुराने जमाने का हूं।

इसके बाद उन्होंने एक यूजर के कमेंट को रीपोस्ट किया। जिसमें उनके फैन ने लिखा- जलेबी और समरूपता कभी एक साथ नहीं चलनी चाहिए। विषमता में कला है, सर! आनंद महिंद्रा ने इस पोस्ट का समर्थन किया।

पाकिस्तान का है जलेबी वीडियो
बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, आनंद महिंद्रा के द्वारा शेयर जलेबी वीडियो पाकिस्तान के फैसलाबाद शहर का है। इसमें दुकान का नाम पिप्पल बाटा जलेबी वाला दिखाई दे रहा है। जलेबी का पाइप एक प्रिंटर से जुड़ा है, जिसके द्वारा बैटर जलेबी को कड़ाही में डाल रहा है और उसे शानदार आकार देता नजर आ रहा है।

फूड ट्रक रेस्तरां का वीडियो भी पोस्ट किया
इससे पहले आनंद महिंद्रा ने X एक अन्य पोस्ट के साथ वीडियो शेयर किया है। उन्होंने लिखा- फास्ट फूड। फूड ट्रक और अब फास्ट रेस्तरां। यह एक नया बिजनेस मॉडल है, क्योंकि यह पूरी तरह से रेस्तरां को जगह से मुक्त कर देता है। जहां बाजार है, वहां चला जाता है।

महिंद्रा बेंगलूरु में आइसक्रीम के साथ डोसा बनाने वाला वीडियो और बीटेक पानी पुरी वाली का एक वीडियो शेयर कर चुके हैं। इसमें लड़की महिंद्रा थार से फूड गाड़ी खींचती नजर आई थी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story