MHADA Lottery 2024: महाराष्ट्र हाउसिंग एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (MHADA) सितंबर में मुंबई के प्रमुख स्थलों पर 2,000 से अधिक घरों के लिए लॉटरी की घोषणा करने जा रही है। इस लॉटरी में मालाड, पवई, विक्रोली, गोरेगांव और वडाला जैसे प्रमुख स्थान शामिल हैं। यह लौटरी उन लोगों के लिए है जो अपने सपनों का घर मुंबई में पाने की चाहत रखते हैं।

एमएचएडीए ने विभिन्न श्रेणियों और बजट के घरों की पेशकश की है, जिससे विभिन्न आय वर्ग के लोगों को लाभ होगा। आवेदन प्रक्रिया और लॉटरी के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक एमएचएडीए वेबसाइट चेक कर सकते हैं।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, MHADA के उपाध्यक्ष और सीईओ संजीव जायसवाल ने घोषणा की है कि लॉटरी के अंतिम विवरण जल्द ही सामने आएंगे।

इस दिन से शुरू होंगे आवेदन
7 अगस्त को, महाराष्ट्र हाउसिंग एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ने MHADA लॉटरी 2024 योजना के तहत 2,030 किफायती घरों की पेशकश शुरू की। इस आवास योजना के लिए आधिकारिक विज्ञापन 8 अगस्त को प्रकाशित किया जाएगा और ऑनलाइन आवेदन 9 अगस्त को खुलेंगे। आवेदन 4 सितंबर रात 11:45 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे और परिणाम 13 सितंबर को सुबह 11 बजे घोषित किए जाएंगे।

कुल 2,030 घरों के लिए शुरू होगी लौटरी
लॉटरी में कुल 2,030 घर होंगे, जिनमें सबसे बड़ी संख्या - 768 अपार्टमेंट - मध्यम आय समूह (MIG) श्रेणी में उपलब्ध होंगे। निम्न आय समूह (LIG) के लिए 627 अपार्टमेंट, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 359 और उच्च आय समूह (HIG) के लिए 276 से अधिक अपार्टमेंट शामिल होंगे।

आवेदन कैसे करें? (How to Apply MHADA Lottery 2024)
अगर आप भी मुंबई में घर खरीदने की सोच रहे हैं और लौटरी में हिस्सा लेना चाहते हैं तो इसके लिए आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अपडेट और आवेदन के लिए MHADA हाउसिंग वेबसाइट पर जाएं। इसके अलावा, आधिकारिक मोबाइल ऐप: MHADA मोबाइल ऐप्लीकेशन के जरिए रजिस्टर और आवेदन कर सकते हैं।

नोट कर लें मत्वपूर्ण तारीखें
आवेदन तिथियां:
9 अगस्त से 4 सितंबर, रात 11:45 बजे तक
परिणामों की घोषणा: 13 सितंबर, सुबह 11 बजे
कैटेगरी: MIG (768 अपार्टमेंट), LIG ​​(627 अपार्टमेंट), EWS (359 अपार्टमेंट), HIG (276 अपार्टमेंट)
लोकेशन: विक्रोली, मलाड, गोरेगांव, पवई, वडाला
कीमत: 8 अगस्त को घोषित किया जाएगा।