Tata Group: टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा के निधन के बाद शुक्रवार सुबह (11 अक्टूबर) को टाटा ट्रस्ट्स (Tata Trusts) की अहम बैठक हुई। जिसमें स्वर्गीय रतन टाटा के उत्तराधिकारी के तौर पर उनके सौतेले भाई नोएल टाटा को नॉमिनेट किया गया। नोएल टाटा, टाटा ट्रस्ट्स के नए चेयरमैन बनाए गए हैं। रतन टाटा का बुधवार रात को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया था, वे 86 वर्ष के थे।

टाटा ट्रस्ट्स के अंतर्गत कई परोपकारी संस्थाएं हैं. जो टाटा समूह के विशाल साम्राज्य को संचालित करती हैं। नोएल टाटा धीरे-धीरे टाटा के ट्रस्टों के भीतर बड़ी भूमिकाओं में पकड़ बना रहे हैं। वह वर्तमान में सर रतन टाटा ट्रस्ट और सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट दोनों के ट्रस्टी हैं, जो टाटा ट्रस्ट की प्रमुख संस्थाएं हैं।

(खबर अपडेट की जा रही है)