New Year New Rules: जनवरी की पहली तारीख से नया साल शुरू होगा। हर तरफ जश्न का माहौल है। लेकिन आज सिर्फ तारीख और साल ही नहीं आपकी रोजमर्रा की जिंदगी पर असर डालने वाले कुछ अहम नियम भी बदले हैं। आधार, मोबाइल सिम, बैंक लॉकर, आरटीआर फाइलिंग को लेकर नए रूल भी लागू हुए। आइए जानते हैं, आज से क्या-क्या बदल जाएगा... 

1. क्या घटेंगे एलपीजी सिलेंडर के दाम
नए साल पर सरकार चुनावी साल में रसोई गैस की कीमतें कर लोगों को न्यू ईयर गिफ्ट दे सकती है। 1 जनवरी 2024 को एलपीजी के रेट अपडेट होंगे। पिछले महीने ही कमर्शियल सिलेंडर के दाम घटाए गए थे। 2019 में नए साल के पहले दिन पेट्रोलियम कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 120.50 रुपए कम किए थे। लेकिन 2022 और 2023 में इस दिन गैस की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। अभी 14 किलोग्राम का सिलेंडर 910 रुपए में मिल रहा है। 

2. इनएक्टिव UPI अकाउंट होगा बंद: 
आज की तारीख यूपीआई यूजर्स के लिए बेहद खास है। NPCI ने निर्देश दिया है कि 31 दिसंबर तक जो UPI अकाउंट एक साल से अधिक समय से निष्क्रिय हैं, उन्हें बंद कर दिया जाएगा। अगर आपके पास ऐसी कोई यूपीआई है तो इसे तुरंत जांच कर एक्टिव कर लिया जाए।

3. सिम कार्ड की पेपरलेस KYC: 
1 जनवरी से टेलीकॉम सेक्टर में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। आपको नए सिम कार्ड खरीदते समय, पेपर-बेस्ड नहीं, पेपरलेस KYC की प्रक्रिया को अनुसरण करना होगा। इसमें आपको बायोमेट्रिक विधि के माध्यम से अपनी व्यक्तिगत जानकारी की पुष्टि करनी होगी।

4. ITR फाइल करने के नए नियम: 
वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए ITR फाइल करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2023 थी। अब इस तारीख से आगे आईटीआर फाइलिंग करने पर लेट फीस चुकानी पड़ेगी। इसलिए अगर आप समय रहते ITR फाइल नहीं करते हैं, तो 5 लाख तक की आय पर 10 फीसदी यानी 5000 रुपए जुर्माना भरना पड़ सकता है।

5. बैंक लॉकर संबंधी नियम बदले: 
RBI ने बैंक लॉकर धारकों को 31 दिसंबर तक संशोधित बैंक लॉकर अग्रीमेंट पर हस्ताक्षर करने को कहा है। इसकी डेडलाइन 1 जनवरी को खत्म हो रही है। नए नियमों के अनुसार, ऐसा नहीं करने पर बैंक लॉकर अगले दिन से निष्क्रिय हो सकते हैं। ऐसे में समय रहते जल्दी बैंक से संपर्क कर काम निपटा लें। 

6. आधार अपडेट के लिए क्या करें: 
अब तक आपको अपने आधार कार्ड को अपडेट करने के लिए समय दिया गया है, अगर आप इसे 31 दिसंबर 2023 के बाद करते हैं, तो आपको भुगतान करना होगा।