Stock Market: शेयर बाजार में निवेशकों के 4 लाख करोड़ डूबे; सेंसेक्स 1000 अंक लुढ़का, Nifty भी 24900 से नीचे बंद

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार (6 सितंबर) को बड़ी गिरावट देखने को मिली। दिन के कारोबार में BSE सेंसेक्स (Sensex) 1100 अंक तक लुढ़क गया, वहीं NSE निफ्टी भी 24,800 के स्तर पर पहुंच गया। आज सेंसेक्स 1.24% की गिरावट के साथ 81,183 और जबकि निफ्टी 292 अंक (1.17%) गिरकर 24,852 पर क्लोज हुआ। इस मुनाफावसूली के चलते बीएसई पर लिस्टेड सभी कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन 4.46 लाख करोड़ रुपए घटकर 461.22 लाख करोड़ रुपए पर आ गया।
सेंसेक्स के 2181 शेयर लाल निशान में
अमेरिकी जॉब डेटा जारी होने के पहले इन्वेस्टर्स अलर्ट हो गए और शुक्रवार को भारत समेत एशियाई बाजार सुबह गिरावट के साथ खुले। दोपहर तक सभी एक्सचेंज ने और ज्यादा गिरावट का अनुभव किया। सेंसेक्स के करीब 1,159 शेयरों में तेजी, 2,181 शेयरों में गिरावट और 72 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। शुक्रवार को बैंकिंग शेयरों में भी गिरावट का दौर जारी रहा।
आज के टॉप गेनर शेयर
एशियन पेंट्स आज शीर्ष फायदे वाला शेय़र रहा, जो कि 35 रुपए की बढ़त के साथ 3,273.70 रुपए पर पहुंच गया। दूसरी ओर बजाज फाइनेंस, JSW स्टील, DIVISLAB, LTIMindtree, हीरो मोटोकॉर्प्स और HUL भी निफ्टी के बढ़त वाले शेयरों में शामिल रहे।
आज के टॉप लूजर शेयर
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) आज सबसे नुकसान वाला शेयर रहा, जो कि 782.50 (-4.43%) के स्तर पर बंद हुआ। इसके साथ ही BPCL, ICICI Bank, NTPC, HCL टेक, ITC और रिलायंस भी प्रमुख गिरावट वाले शेयरों की लिस्ट में शामिल रहे।
सेक्टर की परफॉर्मेंस
अगर सेक्टर की बात करें तो निफ्टी मेटल (-0.56%) ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है। जबकि निफ्टी PSU बैंक (-3.47%) सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला सेक्टर रहा। इंडियन स्टॉक मार्केट में सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में ट्रेड करते नजर आए, जिससे निवेशकों में चिंता का माहौल है।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS