stock market updates New highs for market on dec 04 bse nse sensex nifty latest news 

Stock Market News, Share Market, NSE, BSE, Sensex, Nifty, Market Movement, 

Stock Market Updates: मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा को मिली प्रचंड जीत के बाद भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। Nifty में सोमवार को दिनभर तेजी रही और इसने 418 अंक ऊपर 20,686 का ऑलटाइम हाई बनाया। बैंक निफ्टी में 1617 प्वाइंट और Sensex 1384 अंक ऊपर 68,865 के स्तर पर क्लोज हुआ। निफ्टी मिडकैप ने भी रिकॉर्ड स्तर को छुआ। 

लगभग सभी सेक्टरों में तेजी का माहौल रहा। पीएसयू बैंक में निवेशकों ने सबसे ज्यादा कमाई की। सिर्फ निफ्टी फार्मा और मीडिया ही लाल निशान में बंद हुए। सोमवार के कारोबार में अदाणी ग्रीन एनर्जी टॉप गेनर रहा। शेयर 9.47% ऊपर 1123.75 पर पहुंच गया। इसके अलावा हिंदुस्तान पेट्रोलियम, आयशर मोटर्स, अंबूजा सीमेंट और अदाणी एंटरप्राइजेस टॉप 5 गेनर में शामिल रहे। वहीं, एचडीएफसी लाइफ का शेयर 1.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 674.95 पर क्लोज हुआ। 

बाजार का रिकॉर्ड स्तर, क्या तेजी बनी रहेगी?
बता दें कि निफ्टी ने अक्टूबर 2022 के बाद अपना सबसे ऊपर स्तर हासिल किया है। जबकि बैंक निफ्टी अप्रैल 2022 के बाद अब रिकॉर्ड हाई लेवर पर पहुंचा है। शेयर बाजार में यह तेजी कब तक बरकरार रहेगी? इस पर एमके ग्लोबल के एनालिस्ट कपिल शाह की मानें तो बाजार का ट्रेंड अभी पॉजिटिव बना हुआ है। निफ्टी में जल्द ही 21000 का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि, कुछ हद तक करेक्शन से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। वहीं, मार्केट एक्सपर्ट सुशील केडिया ने कहा है कि 2025 तक सेंसेक्स के 1 लाख के स्तर तक पहुंचने का अनुमान है। निवेशकों को अगले 5 साल का नजरिया रखना चाहिए। अलग-अलग सेक्टर्स में अच्छी ग्रोथ के आसार हैं।