Logo
Todays Gold Rate: त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले गोल्ड और सिल्वर के रेट में तेजी देखी जा रही है। सोना बीते आठ दिन में सोना 1,657 और चांदी 1,792 रुपए महंगी हुई है। जानें आज का ताजा गोल्ड सिल्वर रेट।

Todays Gold Rate: इस हफ्ते सोने और चांदी की कीमतों में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। गुरुवार को सोना अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत 502 रुपये बढ़कर 75,750 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इससे पहले बुधवार को इसकी कीमत 75,248 रुपए थी। इस हफ्ते अब तक सोना 1,657 रुपए महंगा हो चुका है।

चांदी की कीमतों में भी बढ़ोतरी  
चांदी की कीमतों में भी गुरुवार को बढ़ोतरी देखी गई। यह 1,792 रुपए महंगी होकर 92,522 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। इससे पहले यह 90,730 रुपये प्रति किलो थी। इस साल मई में चांदी अपने उच्चतम स्तर 94,280 रुपये प्रति किलो पर पहुंची थी। कीमतों में हो रही इस बढ़ोतरी से बाजार में हलचल बढ़ गई है और निवेशक सोने और चांदी की ओर आकर्षित हो रहे हैं।

चार बड़े शहरों और भोपाल में सोने की कीमतें  
देश के विभिन्न महानगरों और भोपाल में सोने की कीमतों में भी उतार-चढ़ाव हो रहा है। दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 70,750 रुपए प्रति 10 ग्राम है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 77,180 रुपए है। मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 70,600 रुपए और 24 कैरेट की कीमत 77,020 रुपए है। वहीं, भोपाल में 22 कैरेट सोने की कीमत 70,650 रुपए और 24 कैरेट की कीमत 77,070 रुपए है।

जानें किस शहर में कितनी है सोने की कीमत

Todays Gold Rate
Todays Gold Rate

जानें इस सप्ताह कैसे बढ़ें गोल्ड रेट 

  1. 19 सितंबर: गोल्ड रेट ₹73,202 प्रति 10 ग्राम रही। सोने की कीमत में गिरावट देखी गई थी, जो ₹73,254 से घटकर ₹73,202 पर आ गई थी.
  2. 20 सितंबर : गोल्ड रेट ₹73,500 प्रति 10 ग्राम रही। सोने की कीमत में 24 घंटे के अंदर 302 रुपए प्रति ग्राम की बढोतरी हुई।
  3. 21 सितंबर: गोल्ड रेट ₹73,800 प्रति 10 ग्राम रही। सोने की कीमत में 24 घंटे के अंदर 500 रुपए प्रति ग्राम की बढोतरी हुई।
  4. 22 सितंबर: गोल्ड रेट ₹74,100 प्रति 10 ग्राम रही।सोने की कीमत में 24 घंटे के अंदर 600 रुपए प्रति ग्राम की बढोतरी हुई।
  5. 23 सितंबर: गोल्ड रेट: ₹74,500 प्रति 10 ग्राम रही। सोने की कीमत में 24 घंटे के अंदर 400 रुपए प्रति ग्राम की बढोतरी हुई।
  6. 24 सितंबर: गोल्ड रेट ₹74,700 प्रति 10 ग्राम रही। सोने की कीमत में 24 घंटे के अंदर 200 रुपए प्रति ग्राम की बढोतरी हुई।
  7. 25 सितंबर: गोल्ड रेट ₹75,248 प्रति 10 ग्राम रही। सोने की कीमत में 24 घंटे के अंदर 548 रुपए प्रति ग्राम की बढोतरी हुई।
  8. 26 सितंबर : गोल्ड रेट ₹75,750 प्रति 10 ग्राम। रही। सोने की कीमत में 24 घंटे के अंदर 502 रुपए प्रति ग्राम की बढोतरी हुई।
  • इस हफ्ते में कुल मिलाकर सोना ₹1,657 महंगा हुआ है। बता दें कि बीते एक हफ्ते में सोने की कीमत ₹75,000 के पार पहुंच गई है।

सोने की कीमत 78 हजार तक जा सकती है  
सराफ बाजार पर नजर रखने वाले विशेषज्ञों की माने तो, आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में और इजाफा हो सकता है। उनका मानना है कि साल के अंत तक सोने की कीमत 78 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा सकती है, जबकि चांदी की कीमत 1 लाख रुपए प्रति किलो तक पहुंचने की संभावना है। इससे सोने और चांदी के निवेशकों में उम्मीद और बढ़ी है। वहीं, त्योहारी सीजन में आम लोगों पर ज्यादा बोझ बढेगा। 

सोना खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान  
1. प्रमाणित सोना खरीदें: हमेशा Bureau of Indian Standards (BIS) द्वारा प्रमाणित हॉलमार्क वाला सोना खरीदें। हॉलमार्क कोड 6 अंकों का होता है जिसे Hallmark Unique Identification Number (HUID) कहा जाता है। यह कोड अल्फान्यूमेरिक होता है और इसकी जांच से सोने की शुद्धता सुनिश्चित होती है।  
2. सोने की कीमत की जांच करें:सोना खरीदने से पहले विभिन्न स्रोतों (जैसे IBJA की वेबसाइट) से उसके सही वजन और कीमत की जांच करें। 24, 22 और 18 कैरेट सोने की कीमतों में फर्क होता है।  
3.बिल लें और डिजिटल भुगतान करें: सोना खरीदते समय नकद भुगतान के बजाय UPI (जैसे भीम ऐप) या डेबिट/क्रेडिट कार्ड के जरिए डिजिटल भुगतान करें। भुगतान के बाद बिल लेना न भूलें।

5379487