CG NEWS : राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह व पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल कल दिल्ली जाएंगे, संकल्प पत्र समिति की बैठक में होंगे शामिल

X
By - टीम डिजिटल/हरिभूमि, रायपुर |5 March 2019 5:49 PM
पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ.रमन सिंह व पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल बुधवार को दिल्ली जाएंगे। दोनों नेता भाजपा की संकल्प पत्र समिति की बैठक में शामिल होंगे।
रायपुर. पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ.रमन सिंह व पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल बुधवार को दिल्ली जाएंगे। दोनों नेता भाजपा की संकल्प पत्र समिति की बैठक में शामिल होंगे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ.रमन व श्री अग्रवाल 6 मार्च की दोपहर 2.50 बजे रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। शाम 4.30 बजे बैठक में शामिल होने के बाद 7 मार्च की सुबह दिल्ली से रायपुर लौटेंगे।
इस बैठक में शामिल होने जा रहे पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने बताया कि संकल्प पत्र तैयार करने के सिलसिले में ट्रेडस एवं इंड्रस्टीज से संबंधित विषयों के लिए एक उपसमिति का गठन किया गया है। इस समिति में केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन के साथ डॉ.रमन व श्री अग्रवाल सहित कुल पांच लोग शामिल हैं।
इस उपसमिति की बैठक दिल्ली में केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन के निवास पर रखी गई है। उपसमिति की बैठक में संकल्प पत्र में शामिल किए जाने वाले मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। उल्लेखनीय है कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए संकल्प पत्र तैयार करने की प्रक्रिया शुरु कर दी है। उसी क्रम में अब बैठकों का सिलसिला शुरु हो रहा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS