''मोदी को फिर बनाएंगे पीएम'' के जयघोष के साथ भाजपा ने मनाया 39 वां स्थापना दिवस

मोदी को फिर बनाएंगे पीएम के जयघोष के साथ भाजपा ने मनाया 39 वां स्थापना दिवस
X
भाजपा के 39वें स्थापना दिवस के मौके पर दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनसंघ से लेकर भाजपा तक केवल संघर्ष ही संघर्ष है। करोड़ों कार्यकर्ताओं के बलिदान ने भाजपा को उर्जा प्रदान की है।

भाजपा के 39वें स्थापना दिवस के मौके पर दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनसंघ से लेकर भाजपा तक केवल संघर्ष ही संघर्ष है। करोड़ों कार्यकर्ताओं के बलिदान ने भाजपा को उर्जा प्रदान की है।

इससे पहले भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी की अध्यक्षता में भारत माता की जय और फिर एक बार मोदी सरकार के जयघोष के साथ शनिवार को प्रदेश कार्यालय पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. अनिल जैन, वरिष्ठ नेता व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा, केन्द्रीय मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन, विजय गोयल, सांसद मीनाक्षी लेखी, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, प्रदेश महामंत्री रविन्द्र गुप्ता एवं राजेश भाटिया की उपस्थिति में दीप प्रजवल्लन के साथ भाजपा का 39वां स्थापना दिवस मनाया गया और नरेन्द्र मोदी को फिर से पीएम बनाने की शपथ ली।

तिवारी ने कहा कि आज हिन्दू नववर्ष विक्रम सम्वंत के प्रथम दिन के साथ-साथ चैत्र नवरात्र का भी प्रथम दिन है और ऐसे दिन भाजपा का स्थापना दिवस होना अपने आप में अद्भुत है। 1980 में भारत के अंत्योदय के सेवाभाव के साथ एक विचारधारा देश में आई तब से लेकर आज तक 39 वर्षों के लम्बें समय ने हमें गौरवान्वित किया है।
तिवारी ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों से पोषित भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है। हम नकारात्मक विचारों की ओर कभी रूख नहीं करते हैं और आज हम सकारात्मक विचारों को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास के आधार पर राजनीति कर रहे हैं।
वहीं, प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा ने कहा कि करोड़ों कार्यकर्ताओं के परिश्रम व बलिदान का योगदान भाजपा के इतिहास के साथ जुड़ा है। जबकि राजेश भाटिया ने कहा कि हम सब मिलकर दिल्ली की सभी सातों लोकसभा सीटें जीत कर मोदी के हाथ मजबूत करेंगे।

सभी जिलों व मंडलों में भी मनाया गया स्थापना दिवस

प्रदेश महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक भाटिया ने बताया कि प्रदेश कार्यालय के अतिरिक्त भाजपा के सभी 14 जिलों के साथ 280 मंडलों में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम कर पार्टी के स्थाना दिवस पर उपस्थित लोगों को पार्टी की विचारधारा से अवगत कराया और नरेन्द्र मोदी को फिर से पीएम बनाने के लिए लोकसभा चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुत दिलाने की शपथ दिलाई।
सांसद महेश गिरी, रमेश बिधूड़ी, प्रवेश वर्मा, डाॅ. उदित राज अपने संसदीय क्षेत्र के कार्यक्रमों में, प्रदेश महामंत्री कुजलीत सिंह चहल, नेता विपक्ष विजेन्द्र गुप्ता, वरिष्ठ नेता पवन शर्मा एवं प्रदेश पदाधिकारी, विधायक, मोर्चा पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, निगम पार्षद सहित क्षेत्रीय कार्यकर्ता शामिल हुये।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story