Ayan Jain UPSC MP Topper: भोपाल के अयान जैन को देश में मिली 16वीं रैंक; पिता रिटायर्ड पुलिसकर्मी तो भाई उज्जैन में SDM

UPSC CSE 2023: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने मंगलवार को सिविल सर्विसेस मुख्य परीक्षा 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया है। एमपी के कई छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। राजधानी भोपाल के 24 साल के अयान जैन की यूपीएससी में 16वीं रैंक हासिल की है। वहीं, भोपाल के ही सचिन और समीर दोनों सगे भाइयों ने भी यूपीएससी में रैंक हासिल की है।
बता दें, अयान जैन के पिता मुकेश जैन भारतीय पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त है। उनके भाई अर्ष जैन भी IAS है। अभी अयान उज्जैन में SDM के पद पर पदस्थ हैं। अयान ने बताया कि उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा में गणित का विकल्प चुना था। उनका यह तीसरा प्रयास था, जिसमें उन्हें सफलता प्राप्त हुई है। अयान ने कहा कि उन्होंने अपना फोकस पढ़ाई के साथ रिविजन पर ज्यादा रखा। उनके पिता मुकेश जैन ने खुशी जाहिर कर शुभकामना दी है।
दो सगे भाइयों का भी हुआ चयन
राजधानी भोपाल से सचिन और समीर दोनें सगे भाई ने भी यूपीएससी में रैंक हासिल की है। समीर को यूपीएससी में 209वीं रैंक और सचिन को 222वी रैंक हासिल हुई है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि समीर और सचिन को बचपन से ही वर्दी का शौक था। दोनों भाई एक साथ पढ़ाई करते थे। आज दोनों भाइयों ने एक साथ UPSC भी पास किया। इस सफलता से उनका पूरा परिवार गदगद है।
UPSC CSE Topper List 2023
(मध्य प्रदेश के निवासियों के लिए एमपीओए समूह की एक पहल) मध्य प्रदेश अधिकारी समूह (एमपीओए)
रैंक | नाम |
16 | अयान जैन भोपाल |
37 | तेजस अग्निहोत्री भोपाल |
84 | मान्या ग्वालियर |
97 | आयुषी बंसल ग्वालियर |
105 | आकाश अग्रवाल भोपाल |
120 | मनोज कुमार सागर |
181 | कुलदीप पटेल छतरपुर |
209 | सचिन गोयल भोपाल |
211 | माधव अग्रवाल ग्वालियर |
222 | समीर गोयल भोपाल |
227 | रिजु श्रीवास्तव भोपाल |
232 | अर्णव भंडारी भोपाल |
326 | जिज्ञासु अग्रवाल जबलपुर |
384 | क्षितिज आदित्य शर्मा भोपाल |
603 | आदित्य दोहर भोपाल |
633 | मैत्रेय कुमार शुक्ला सीधी |
634 | मानव जैन गुना |
654 | साक्षी दुबे सागर |
694 | प्रज्वल चौरसिया छतरपुर |
700 | नितिन चंद्रोल मंडिया |
715 | वैभव राठौड़ भिण्ड |
747 | नीरज धाकड़ मुरैना |
813 | अंकेश वर्मा रीवा |
850 | भारती साहू भोपाल |
916 | नीलेश होशंगाबाद |
947 | चन्द्र शेखर मेहरा नरसिंहपुर |
964 | नीरज सोनगरा भोपाल |
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS