Bihar Board Class 12th Result 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 25 मार्च 2025 को इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इस साल कुल 86.56% छात्र सफल हुए हैं, जिसमें कॉमर्स स्ट्रीम ने सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया है। कॉमर्स स्ट्रीम में रौशनी कुमारी ने 95% अंकों के साथ टॉप किया है।
बिहार बोर्ड 12वीं कॉमर्स टॉपर्स 2025
रैंक | टॉपर्स का नाम | कुल अंक |
1 | रौशनी कुमारी | 475 (95%) |
2 | अंतरा खुशी | 473 (94.6%) |
3 | सृष्टि कुमारी | 471 (94.2%) |
4 | निशांत राज | 470 (94%) |
4 | निधि शर्मा | 470 (94%) |
4 | अदिति सोनकर | 470 (94%) |
5 | अंशु कुमारी | 469 (93.8%) |
ऐसे करें अपना रिजल्ट चेक
- बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com पर जाएं।
- होमपेज पर 'BSEB क्लास 12 रिजल्ट 2025' लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया लॉगिन पेज स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आपका बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- रिजल्ट चेक करें, डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट ले लें।