Bihar Board 12th Result 2024: छात्राओं ने मारी बाजी, यहां देखें टॉपर्स की लिस्ट

बिहार बोर्ड ने 12वीं की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। 12वीं में इस बार लड़कियों ने बाजी मारी है। इस बार कॉमर्स में लड़कियां 99.967 प्रतिशत पास हुईं है, जबकि लड़के 93.86 फीसदी सफल हुए हैं।;

Update:2024-03-23 16:01 IST
Bihar Board 12th Result 2024Bihar Board 12th Result 2024
  • whatsapp icon

Bihar Board 12th Result 2024: बिहार बोर्ड ने 12वीं की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। 12वीं में इस बार लड़कियों ने बाजी मारी है। इस बार कॉमर्स में लड़कियां 99.967 प्रतिशत पास हुईं है, जबकि लड़के 93.86 फीसदी सफल हुए हैं। कॉमर्स स्ट्रीम में प्रिया गुप्ता ने टॉप किया है। उन्होंने 95.60 फीसदी नंबर प्राप्त किए हैं। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम का परिणाम एक साथ  जारी किया है। छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in और results.biharboardonline.com पर जाकर चेक कर सकते हैं। 

वहीं, आर्ट्स स्ट्रीम में 88.07 फीसदी लड़कियों ने बाजी मारी है। साथ साइंस में 89.71 फीसदी उत्तीर्ण हुई हैं, जबकि लड़के 83.17 फीसदी और साइंस में 86.73 फीसदी सफल हुए हैं। तीनों स्ट्रीम में लड़कियां आगे रही हैं। साइंस स्ट्रीम में सिमरन गुप्ता दूसरे नंबर पर रही हैं, जिन्हें 95.40 फीसदी नंबर हासिल हुए हैं। वहीं, आर्ट स्ट्रीम में निशा दूसरे नंबर पर रही हैं और उन्होंने 94.60 फीसदी नंबर प्राप्त किए हैं। परीक्षा में 6 लाख 22 हजार 217 लड़कियां शामिल हुई थी, जिसमें से 5 लाख 52 हजार, 783 पास हुई हैं।

ये रहे टॉपर्स 
साइंस स्ट्रीम टॉपर मृत्युंजय कुमार ने 96.2 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
आर्ट्स स्ट्रीम टॉपर तुषार कुमार 96.4 प्रतिशत अंक अर्जित किए हैं।
कॉमर्स स्ट्रीम टॉपर प्रिया कुमारी 95.6 प्रतिशत हासिल किए हैं।

Similar News