Bihar Board 12th Result 2025:  27 मार्च को जारी होगा बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, SMS और DigiLocker पर ऐसे कर सकेंगे चेक

Bihar Board 12th Result 2025: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड 27 मार्च को BSEB इंटर क्लास 12 के रिजल्ट जारी करेगा। छात्र SMS और DigiLocker पर भी अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।;

Update:2025-03-23 17:18 IST
Bihar Board 12th Result 2025Bihar Board 12th Result 2025: How To check Via SMS and Digilocker
  • whatsapp icon

Bihar Board 12th Result 2025: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 12वीं कक्षा के रिजल्ट जारी करने की तारीख की घोषणा कर दी है। बोर्ड ने कहा है कि 27 मार्च को BSEB इंटर क्लास 12 के रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com पर जारी किए जाएंगे। हालांकि, अगर वेबसाइट पर भीड़ या इंटरनेट कनेक्टिविटी की समस्या होती है, तो छात्र एसएमएस और डिजिलॉकर के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

इस साल बिहार में कुल 12,92,313 छात्रों ने 1,677 केंद्रों पर परीक्षा दी। इनमें 6,41,847 लड़कियां और 6,50,466 लड़के शामिल हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप एसएमएस और डिजिलॉकर के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Bihar Board 12th Result 2025: SMS के जरिए रिजल्ट चेक करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें

  • सबसे पहले अपने स्मार्टफोन पर मैसेजिंग ऐप खोलें।
  • इसके बाद एक नया मैसेज बनाएं और उसमें BIHAR12 ROLL NUMBER टाइप करें।
  • फिर इस मैसेज को 56263 पर भेजें।
  • अब देखेंगे कि कुछ ही देर में उसी मोबाइल नंबर पर तुरंत बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 प्राप्त हो जाएगा।
  • चाहें तो भविष्य के लिए रिजल्ट का स्क्रीनशॉट लेकर अपने पास रख लें।

Bihar Board 12th Result 2025: डिजिलॉकर के जरिए कैसे चेक करें BSEB इंटर 12वीं रिजल्ट 2025?

  • डिजिलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं।
  • अपने एक्सिस्टिंग क्रेडेंशियल्स से लॉगिन करें या नया अकाउंट बनाएं।
  • "एजुकेशन" या "रिजल्ट" सेक्शन में जाकर BSEB इंटर रिजल्ट ऑप्शन चुनें।
  • अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करें।
  • सबमिट करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

पासिंग मार्क्स और स्कोरकार्ड:
बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को थ्योरी पेपर्स में 33% अंक लाने होंगे। प्रैक्टिकल परीक्षा में पासिंग मार्क्स 40% हैं। BSEB क्लास 12 का स्कोरकार्ड में छात्रों के कुल अंक और डिवीजन (फर्स्ट, सेकंड या थर्ड) की जानकारी दी जाएगी।

छात्र बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। आपको ये भी बता दें कि बिहार बोर्ड 10वीं के नतीजे 5 अप्रैल को सुबह 10 बजे जारी किए जाएंगे।

Similar News