BPSC Teacher भर्ती परीक्षा 2023 के परिणाम घोषित, यहां देखें रिजल्ट

BPSC Teacher Result
X
BPSC Teacher Result
वे कैंडिडेट्स जिन्होंने टीचर रिक्रूटमेंट एग्जाम में भाग लिया था, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

BPSC Teacher Result:बिहार लोक सेवा आयोग ने बीपीएससी टीचर भर्ती परीक्षा 2023 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। क्लास 6 से 8 और 9 से 10 तक के नतीजे आए हैं। इसके साथ ही हेडमास्टर पोस्ट का रिजल्ट भी घोषित किया गया है। वे कैंडिडेट्स जिन्होंने टीचर रिक्रूटमेंट एग्जाम में भाग लिया था, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट –bpsc.bih.nic.in. यहां से आप रिजल्ट आंसर-की चेक भी कर सकते हैं। संगीत, कला, मैथ्स, साइंस, हिंदी, इंग्लिश, उर्दू और संस्कृत के परिणाम जारी हुए हैं। इसके साथ ही कई विषयों की आंसर-की भी रिलीज की गई है। इसे भी डाउनलोड कर सकते हैं।


यहां देखें रिजल्ट
रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
यहां होमपेज पर रिजल्ट का सेक्शन दिखेगा। आपको जिस विषय का और जिस क्लास का रिजल्ट देखना है, उसके लिंक पर क्लिक कर दें।
ऐसा करते ही फिर एक नया पेज खुलेगा। इस पेज पर आपको रिजल्ट की PDF मिल प्राप्त होगी।
यहां से रिजल्ट देखें और डाउनलोड कर रख ले।

दो चरणों में होगी परीक्षा
बता दें, यह परीक्षा दो चरणों में होगी। प्रथम चरण में सेलेक्टेड कैंडिडेट्स को आगे के चरणों की परीक्षा देनी होगी। जिसमें डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन मुख्य है। सभी चरण पास करने वाले कैंडिडेट्स का चयन ही अंतिम होगा। चयनित कैंडिडेट्स को काउंसलिंग राउंड के लिए जाना होगा, इंटरव्यू नहीं होंगे। क्लिक करें

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story