CBSE 12th Board Result 2024 OUT: सीबीएसई 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, 87.98% छात्र पास, ऐसे करें चेक

CBSE Class 12th Result 2024
X
CBSE Class 12th Result 2024
CBSE Board Result 2024 OUT: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए हैं। नतीजों का इंतजार कर रहे उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

CBSE 12th Board Result 2024 OUT: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए हैं। नतीजों का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइटों के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस बार कुल 87.98% छात्र 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं।

बोर्ड ने जानकारी दी है कि इस साल 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के लिए 1633730 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 1621224 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और 1426420 ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। 12वीं कक्षा में कुल पास प्रतिशत 87.98 प्रतिशत रहा, जो पिछले वर्ष के 87.33 प्रतिशत से सुधार है।

CBSE 12th Board Result 2024 OUT: रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर जरूरी
जो भी छात्र-छात्राएं इस बार 12वीं के एग्जाम दिए थे वे cbse.nic.in, cbse.gov.in, cbseresults.nic.in, और results.cbse.nic.in के मध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम चेक करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी की आवश्यकता होगी।

CBSE 12th Board Result 2024 OUT: ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

  • सीबीएसई रिजल्ट वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं।
  • कक्षा 12 के परिणाम पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें।
  • लॉग इन करें और अपना रिजल्ट चेक करें।

CBSE 12th Board Result 2024: लड़कियों ने मारी बाजी
इस साल सीबीएसई की 12वीं बोर्ड परीक्षा रिजल्ट में लड़कियों का दबदबा रहा। 2024 में महिला छात्रों की पास प्रतिशत 91.52 रहा। वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 85.12 फीसदी है।

सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं 15 फरवरी से 13 मार्च के बीच आयोजित हुईं थी। जबकि, 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से 2 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी। इस साल, लगभग 39 लाख छात्रों ने 2024 की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story