Logo
CBSE Class 10, 12 Result 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 10वीं-12वीं बोर्ड के रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जारी होते हैं। ट्रैफ़िक दबाव के चलते कई बार रिजल्ट चेक करने में समस्या होती है। लिहाजा, डिजिलॉकर पर अपना रिजल्ट देखें।  

CBSE Class 10, 12 Result 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे कब घोषित करेगा, इसे लेकर छात्रों में उत्सुकता बढ़ गई है। CBSE ने रिजल्ट के लिए आधिकारिक तौर पर तारीख और समय की घोषणा नहीं की, लेकिन पिछले वर्षों का ट्रेंड देखें तो नतीजे मई के मध्य या अंत में जारी होंगे।  

CBSE बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जारी किए जाते हैं। लेकिन वेबसाइट पर ट्रैफ़िक बढ़ जाने से रिजल्ट चेक करने में कई बार समस्या होती है। लिहाजा, छात्र डिजिलॉकर वेबसाइट और मोबाइल ऐप के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकेंगे। 

CBSE कक्षा 10, 12 परिणाम 2025: वेबसाइट पर ऐसे चेक करें रिजल्ट 

  • आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाएं।
  • CBSE 10th Result 2025 या CBSE 12th Result 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर, जन्म तिथि और स्क्रीन पर प्रदर्शित कैप्चा कोड फिल करें।  
  • अपना परिणाम देखने के लिए अन्य जानकारी सबमिट करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रति डाउनलोड करें और प्रिंट करें।

CBSE कक्षा 10, 12 परिणाम 2025: डिजिलॉकर पर ऐसे चेक करें रिजल्ट 

  • ब्राउज़र खोलें और आधिकारिक डिजिलॉकर वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं। 
  • अपनी कक्षा, कक्षा 10वीं या कक्षा 12वीं चुनें।
  • स्कूल कोड, रोल नंबर और स्कूल से प्राप्त 6 अंकों का पिन दर्ज करें। 
  • फिर नेक्सट बटन पर क्लिक करें।
  • पंजीकृत मोबाइल नंबर पर वन-टाइम पासवर्ड (OTP) मिलेगा। OTP दर्ज कर सबमिट कर दें। 
  • विवरण सत्यापन के बाद आपका DigiLocker खाता सक्रिय हो जाएगा।
  • अपना डैशबोर्ड खोलने के लिए Go to DigiLocker account पर क्लिक करें
  • आपका CBSE बोर्ड परिणाम 2025 दस्तावेज़ अनुभाग में उपलब्ध होगा।
     

2023 में 12 मई, 2024 में 13 मई को आया था रिजल्ट 
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने गत वर्ष 13 मई 2024 को परीक्षा परिणाम घोषित किए थे। जबकि, 2023 में 12 मई को रिजल्ट जारी हुए थे। CBSE 2025 परिणाम देखने के लिए CBSE की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in, cbse.gov.in, cbseresults.nic.in, results.digilocker.gov.in और umang.gov.in चेक करते रहें। यहां रिजल्ट से जुड़ी हर महत्वपूर्ण अपडेट्स जारी होते हैं। 

CH Govt mp Ad
5379487