CBSE ने लॉन्च किया ऑनलाइन करियर गाइडेंस और काउंसलिंग पोर्टल, पढ़ें पूरी जानकारी

Maharashtra RTE admission 2025
X
Maharashtra RTE admission 2025
CBSE ने 21 विषयों पर उच्च शिक्षा की किताबें भी प्रकाशित की हैं, जो छात्रों को विभिन्न शैक्षणिक और व्यावसायिक क्षेत्रों में मार्गदर्शन देंगी।

CBSE Career Counseling Portal: कक्षा 10वीं और 12वीं के बाद कई छात्र अपने भविष्य को लेकर असमंजस में रहते हैं। सही करियर का चुनाव इस समय सबसे महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि यह उनके भविष्य की दिशा तय करता है। इसी को ध्यान में रखते हुए, CBSE (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) ने छात्रों और अभिभावकों की मदद के लिए "करियर गाइड" जारी की है। इस गाइड में भारत में स्कूल के बाद उपलब्ध करियर विकल्पों, 2025 के प्रवेश परीक्षाओं और उच्च शिक्षा की किताबों की विस्तृत जानकारी दी गई है। यह गाइड CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर उपलब्ध है।

करियर मार्गदर्शन क्यों है जरूरी?
आज के समय में तेजी से बदलते जॉब मार्केट में सही करियर विकल्प चुनना आसान नहीं है। CBSE का मानना है कि छात्रों को सही दिशा दिखाने के लिए स्कूल, माता-पिता और अन्य हितधारकों के बीच समन्वय बेहद आवश्यक है। इस गाइड का उद्देश्य छात्रों को भविष्य के लिए सही निर्णय लेने में सहायता करना और उन्हें आवश्यक संसाधन प्रदान करना है।

CBSE द्वारा जारी महत्वपूर्ण गाइड
"Parents’ Handbook on Careers After School in India"
CBSE ने मोहित मंगल द्वारा लिखित "पेरेंट्स हैंडबुक ऑन करियर्स आफ्टर स्कूल इन इंडिया" प्रकाशित की है। यह हैंडबुक माता-पिता, अभिभावकों और स्कूलों के लिए एक उपयोगी संसाधन है, जो बच्चों को सही करियर चुनने में मार्गदर्शन प्रदान करती है।

"Entrance Exams 2025 Guide"
इस गाइड में 2025 में होने वाली प्रमुख प्रवेश परीक्षाओं की पूरी जानकारी दी गई है, जिससे छात्रों को प्रत्येक परीक्षा की प्रक्रिया, पात्रता, परीक्षा पैटर्न और तैयारी के टिप्स मिल सकें।

"21 Higher Education Vertical Books"
CBSE ने 21 विषयों पर उच्च शिक्षा की किताबें भी प्रकाशित की हैं, जो छात्रों को विभिन्न शैक्षणिक और व्यावसायिक क्षेत्रों में मार्गदर्शन देंगी। यह किताबें छात्रों को अलग-अलग करियर ऑप्शंस, आवश्यक योग्यताओं और संभावित अवसरों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करती हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story