KVS Balvatika 1 & 3 Lottery Result 2025: केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) ने बालवाटिका-1 और बालवाटिका-3 में प्रवेश के लिए लॉटरी आयोजित की थी। आज (28 मार्च, शुक्रवार) को लॉटरी के परिणाम आधिकारिक केवीएस वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर अपलोड कर दिए गए हैं। अभिभावक यहां क्षेत्रवार रिजल्ट देख सकते हैं। चयनित छात्रों की सूची पीडीएफ फार्मेट में उपलब्ध है।
केवीएस मुख्यालय ने लॉटरी प्रक्रिया पहले 26 मार्च को आयोजित की थी, लेकिन बाद में जरूरी बदलाव करते हुए यह प्रक्रिया 28 मार्च को पुनर्निर्धारित की गई। केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने 2025-26 शैक्षणिक सत्र के लिए कक्षा 1 में प्रवेश के लिए लॉटरी परिणाम घोषित कर दिए हैं। यह आधिकारिक KVS वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर उपलब्ध हैं।
बालवाटिका-1 और 3 के लिए लॉटरी समय (ड्रा ऑफ लॉट्स) स्लॉट (28 मार्च, 2025)
- मुंबई, गुवाहाटी, सिलचर, तिनसुकिया: सुबह 8:30 बजे - 9:30 बजे
- दिल्ली, हैदराबाद, वाराणसी, रायपुर: सुबह 9:30 बजे से सुबह 10:30 बजे तक
- अहमदाबाद, बेंगलुरु, भोपाल, देहरादून: सुबह 10:30 - 11:30 बजे
- आगरा, भुवनेश्वर, कोलकाता, रांची: सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
- चंडीगढ़, एर्नाकुलम, गुरुग्राम, जयपुर: दोपहर 12:30 बजे - दोपहर 1:30 बजे
- चेन्नई, जबलपुर, जम्मू, लखनऊ, पटना: दोपहर 2:00 बजे - 3:30 बजे
केवीएस बालवाटिका चयन प्रक्रिया
केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) द्वारा संचालित बालवाटिका में पात्र और चयनित छात्रों को ही प्रवेश दिया जाता है। इसकी 25 प्रतिशत सीटें शिक्षा के अधिकार (आरटीई) कोटे से भरी जाती हैं। कुछ सीटें सेवा प्राथमिकता श्रेणियों (I और II) के लिए आरक्षित होती हैं। इसके बाद रिक्त सीटों के लिए लॉटरी निकाली गई। लॉटरी सिस्टम में भी आरक्षित वर्गों को भरपूर प्राथमिकता दी जाती है।