CTET 2024 Admit Card: इस दिन जारी होगा CTET 2024 का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

CTET 2024 Admit Card
X
CTET 2024 Admit Card
CTET 2024 Admit Card: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन 21 जनवरी 2024 को होगा। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी स्लिप का इंतजार है।

CTET 2024 Admit Card: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही CTET 2024 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर सकता है। देश भर में निर्धारित केंद्रों पर 21 जनवरी 2024 को होगा। हॉल टिकट और सिटी स्लिप आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी होगा, जिसे कैंडिडेट अपने एप्लीकेशन नंबर के जरिए डाउनलोड कर सकेंगे।

एग्जाम दो शिफ्ट में आयोजित होगा। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक की होगी। वहीं दूसरी शिफ्ट में एग्जाम दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक होगा। संभावना जताई जा रही है कि प्री एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी स्लिप अगले सप्ताह तक जारी कर सकता है। बता दें, पिछले साल CTET परीक्षा 20 अगस्त को हुई थी और प्री-एडमिट कार्ड 1 अगस्त को जारी हुआ था।

ऐसे डाउनलोड कर सकता है एडमिट कार्ड
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाना होगा।
होम पेज पर दिए गए CTET 2024 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
एप्लीकेशन नंबर और मांगी गई सभी जानकारी को दर्ज करें।
हॉल टिकट आपकी स्क्रीन पर दिखने लगेगा।

बता दें कि CTET 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 दिसंबर 2023 तक चली थी। इससे पहले अप्लाई करने की लास्ट डेट 27 नंवबर थी, जिसे 1 दिसंबर तक किया गया था। दोनों पेपर की परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन शुल्क अलग-अलग निर्धारित किया गया था। सामान्य और ओबीसी वर्ग से पेपर 1 के लिए 1000 रुपए और पेपर 2 के लिए 1200 रुपए आवेदन शुल्क जमा कराया गया था। वहीं एससी व एसटी वर्ग को पेपर 1 के लिए 500 रुपए और पेपर 2 के लिए 600 रुपए आवेदन देना था। परीक्षा केंद्र पर सभी परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो युक्त आधिकारिक पहचान पत्र भी लेकर जाना होगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story