Logo
CTET Admit Card 2024: CBSE ने CTET जुलाई सत्र की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक साइट में जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

CTET Admit Card 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने जुलाई सत्र की परीक्षा के लिए केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2024 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवारों आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in से सीटीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। सीटीईटी जुलाई 2024 का आयोजन 7 जुलाई को किया जाएगा।

परीक्षा केंद्र में आईडी प्रूफ ले जाना जरूरी
CTET जुलाई 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आवेदकों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे कि आवेदन संख्या की आवश्यकता होगी। उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्र पर वैध सरकारी-अनुमोदित आईडी प्रूफ के साथ सीटेट हॉल टिकट 2024 ले जाना आवश्यक है।

परीक्षा प्रकार

  • सीटेट परीक्षा दो पेपरों के लिए आयोजित की जाएगी।
  • पेपर 1 कक्षा 1 से 5 के लिए आयोजित किया जाएगा।
  • पेपर 2 कक्षा 6 से 8 के लिए आयोजित किया जाएगा।
  • प्रत्येक पेपर की अवधि दो घंटे और 30 मिनट होगी।
  • पेपर 1 का समय दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक है।
  • पेपर 2 सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
  • प्रश्न पत्र में 150 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।
  • उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक दिया जाएगा।

सीटीईटी एडमिट कार्ड 2024 ऐसे करें डाउनलोड

  • आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
  • CTET एडमिट कार्ड के लिए लिंक पर क्लिक करें।
  • अभ्यर्थियों को दूसरे पेज पर भेज दिया जाएगा।
  • आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन दर्ज करें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • CTET एडमिट कार्ड 2024 प्रदर्शित किया जाएगा।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट ले लें।
jindal steel hbm ad
5379487