CTET Answer Key 2024: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा की आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड

CTET Answer Key 2024: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2024 के दिसंबर सत्र के परिणाम का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) CTET 2024 की आंसर की जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in से CTET Answer Key डाउनलोड कर सकते हैं।
आपत्ति दर्ज करने का मिलेगा मौका
उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी जारी होने के बाद कुछ दिनों के लिए आपत्ति दर्ज करने का मौका भी मिलेगा। यदि किसी उम्मीदवार को आंसर की में कोई त्रुटि या विसंगति नजर आती है, तो वह 2-3 दिनों के भीतर आपत्ति दर्ज कर सकता है। इसके लिए उम्मीदवार को निर्धारित फीस का भुगतान करना होगा।
आपत्ति शुल्क:
सीटेट उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 100 रुपये का शुल्क देना होगा। इसके अलावा, यदि उम्मीदवार किसी प्रश्न पर आपत्ति उठाते हैं, तो उन्हें उस प्रश्न से संबंधित वैध प्रमाण भी अपलोड करने होंगे। अगर प्रमाण भरोसेमंद नहीं हैं, तो आपत्ति खारिज कर दी जाएगी।
CTET उत्तर कुंजी 2024 ऐसे करें डाउनलोड
- CBSE की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएँ।
- आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
- अपना विवरण जैसे रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- CTET पेपर 1 आंसर की और CTET पेपर 2 answer key डाउनलोड करें।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS