GATE 2025 Exam Date: गेट परीक्षा की एग्जाम डेट जारी, यहां चेक करें पूरा शेड्यूल

SRMJEEE 2025
X
SRMJEEE 2025
GATE 2025: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2025 की परीक्षा की डेट जारी कर दी गई है। यह परीक्षा 1, 2, 15 और 16 फरवरी 2025 को आयोजित की जाएगी।

GATE 2025: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2025 की परीक्षा की डेट जारी कर दी गई है। यह परीक्षा 1, 2, 15 और 16 फरवरी 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन आईआईटी रुड़की द्वारा किया जाएगा। देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित होगी। इच्छुक उम्मीदवार परीक्षा के शेड्यूल के बारे में अधिक जानकारी के लिए GATE 2025 की आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर चेक कर सकते हैं।

GATE 2025 परीक्षा शेड्यूल
जारी शेड्यूल के मुताबिक, GATE 2025 परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक, दूसरी शिफ्ट: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक। परीक्षा में कुल 30 टेस्ट पेपर होंगे और अभ्यर्थी अपनी रुचि के अनुसार एक या दो टेस्ट पेपर का चयन कर सकते हैं।

योग्यताएं
B.E./B.Tech./B.Arch./B.Planning में डिग्री धारक उम्मीदवार इस परीक्षा में आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, अन्य योग्यताओं से संबंधित जानकारी के लिए उम्मीदवार GATE 2025 की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- यूजीसी नेट परीक्षा का सिटी स्लिप इस दिन होगा जारी; जानें डिटेल्स

GATE 2025 परीक्षा पैटर्न
GATE 2025 परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) और संख्यात्मक उत्तर प्रकार (NAT) के प्रश्न पूछे जाएंगे।
MCQ: इन प्रश्नों में चार विकल्प दिए जाएंगे और उम्मीदवार को एक सही विकल्प का चयन करना होगा।
NAT प्रश्न: इन प्रश्नों के लिए उत्तर वर्चुअल कीपैड का उपयोग करके दिया जाएगा।
यह परीक्षा उन छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है जो आईआईटी या अन्य प्रमुख संस्थानों के पीजी प्रोग्राम्स में एडमिशन लेना चाहते हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story