HP DElEd CET 2024: हिमाचल प्रदेश डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें Download

JEE Polytechnic exam2024
X
JEE Polytechnic exam2024
HP DElEd CET 2024 Admit Card: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन कॉमन एंट्रेंस टेस्ट-2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।

HP DElEd CET 2024 Admit Card: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। हिमाचल प्रदेश डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 8 जून 2024 को आयोजित होने वाली है।

HP DElEd CET 2024 एडमिट कार्ड
उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को हिमाचल प्रदेश डीएलएड सीईटी 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।

एडमिट कार्ड पर होंगे ये डिटेल्स
हिमाचल प्रदेश डीएलएड सीईटी 2024 एडमिट कार्ड पर अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, रोल नंबर, पता और जन्म तिथि जैसे विवरण शामिल होंगे। इसमें परीक्षा की तारीख, परीक्षा केंद्र का पता और रिपोर्टिंग समय के बारे में भी जानकारी दी गई है।

परीक्षा केन्द्र पर साथ लेकर जाएं ये दस्तावेज
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर अपना हिमाचल प्रदेश डीएलएड सीईटी 2024 एडमिट कार्ड, एक फोटो और मूल सरकारी पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी और ड्राइविंग लाइसेंस साथ लाना चाहिए। हिमाचल प्रदेश डीएलएड सीईटी 2024 परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी।

परीक्षा पैटर्न
HP DElEd CET 2024 परीक्षा में चार खंड होंगे। इसमें हिंदी, अंग्रेजी, संख्यात्मक क्षमता और सामान्य जागरूकता। प्रत्येक खंड में 25 प्रश्न होंगे। उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक मिलेगा, और गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं है। परीक्षा की कुल अवधि दो घंटे है।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
  • होमपेज पर HP DElEd CET 2024 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • नए पेज में आवश्यक विवरण दर्ज करें और लॉग इन करें।
  • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट ले लें।
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story