Assam HSLC Result 2025: असम के छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर है, SEBA यानी कि असम राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड ने यह साफ कर दिया है कि HSLC रिजल्ट 2025 आज, 10 अप्रैल को जारी नहीं होगा। राज्य के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा ने खुद ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
उन्होंने बताया कि रिजल्ट की घोषणा जल्द ही की जाएगी लेकिन 10 अप्रैल को नहीं। हालांकि, राहत की बात यह है कि SEBA HSLC Result 2025 की तैयारी अंतिम चरण में है। बोर्ड कभी भी इस सप्ताह के अंदर परिणाम जारी कर सकता है।
I would like to inform all parents and students that the HSLC examination results will not be released tomorrow. Once the results are ready, the board will announce them promptly. Please remain patient.
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) April 9, 2025
সকলো অভিভাৱক আৰু ছাত্ৰ-ছাত্ৰীসকলক ব্যাবে - matric পৰীক্ষাৰ ফলাফল কাইলৈ…
कभी भी जारी हो सकता है रिजल्ट
रिजल्ट की औपचारिक घोषणा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जाएगी जिसमें बोर्ड चेयरमैन और राज्य शिक्षा मंत्री मौजूद रहेंगे। उसके बाद, SEBA HSLC Result 2025 लिंक आधिकारिक वेबसाइटों पर एक्टिवेट किया जाएगा।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
- आधिकारिक वेबसाइट-asseb.in पर जाएं।
- होमपेज पर “HSLC Result 2025” लिंक को खोजें और उस पर क्लिक करें।
- रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी सही-सही भरें (जैसा कि आपके एडमिट कार्ड में है)।
- सबमिट पर क्लिक करें और आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखेगी।
- रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट जरूर रखें।
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर ही नज़र रखें और किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें।