JAC 10th Result 2024 Out: झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी; 90.39 प्रतिशत छात्र पास, इस लिंक से करें तुरंत चेक

JAC Jharkhand 10th Result 2024 Out: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने आज(19 अप्रैल) झारखंड बोर्ड 10वीं के नतीजे जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक साइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।;

Update:2024-04-19 12:08 IST
AP Inter Results 2024AP Inter Results 2024
  • whatsapp icon

JAC 10th Result 2024 Out: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने आज(19 अप्रैल) झारखंड बोर्ड 10वीं के नतीजे जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार जेएसी वेबसाइटों, jacresults.com और jac.jharhand.gov.in के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार अपना परिणाम रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करके अपने अंक देख सकते हैं।

91% लड़कियां और 89.70% प्रतिशत लड़के हुए पास
इस बार झारखंड 10वीं बोर्ड परीक्षा में 91% लड़कियां और 89.70% प्रतिशत लड़के पास हुए हैं।  कुल 90.39 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। जिसमें 54.20 प्रतिशत को पहला स्थान मिला, 40.63 प्रतिशत को दूसरा और 5.17 को तीसरा स्थान मिला है।

झारखंड बोर्ड 10वीं टॉपर 2024

  • पहला स्थान- ज्योत्सना ज्योति(99.2 फीसदी मार्क्स)
  • दूसरा स्थान- सना सजोरी(98.6 फीसदी मार्क्स)
  • तीसरा स्थान- करिश्मा कुमारी और सृष्टि सौम्या(98.4 फीसदी मार्क्स)

20 दिनों में हुई परीक्षा
इस साल ऐसा पहली बार हुआ कि मात्र 20 दिनों में ही मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं का संचालन किया गया। बता दें कि मैट्रिक परीक्षा इस वर्ष छह से 26 फरवरी तक ली गई थी। राज्यभर में बनाए गए 1238 परीक्षा केंद्रों पर कुल 4,21,678 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे। पिछले साल मैट्रिक में जहां 95.38 फीसदी परीक्षार्थी सफल हुए थे।

ऐसे करें तुरंत चेक (JAC 10th Result 2024 Out)

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर 'JAC Result Jharkhand board 10th Result' लिंक कर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।
  • आपका जेएसी मैट्रिक परिणाम 2024 रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा। 
  • रिजल्ट का प्रिंटआउट जरूर ले लें।

Similar News