JEE Advanced Answer Key: जेईई एडवांस्ड परीक्षा की आंसर-की जारी; आपत्ति दर्ज करने के लिए सिर्फ 1 दिन का समय, ऐसे करें डाउनलोड

JEE Polytechnic exam2024
X
JEE Polytechnic exam2024
JEE Advanced 2024 Answer Key: जेईई एडवांस्ड परीक्षा की आंसर-की जारी हो गई हैं। जिन स्टूडेंट्स ने जेईई एडवांस्ड की पेपर दिया था वह jeeadv.ac.in पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर चेक कर सकते हैं।

JEE Advanced 2024 Answer Key: जेईई एडवांस्ड परीक्षा 2024 के रिजल्ट का इंतजार कर रहे कैंडिडेट्स के लिए एक बड़ा अपडेट है। दरअसल, IIT मद्रास ने जेईई एडवांस्ड परीक्षा 2024 की आंसर की जारी कर दी है। जेईई एडवांस्ड 2024 के पेपर 1 और 2 की आंसर की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर अपलोड करा दी गई है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे इसकी मदद से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।

3 जून तक दर्ज करवाएं आपत्ति
साथ ही इस आंसर की के आधार पर कैंडिडेट्स को आपत्ति दर्ज कराने का मौका भी दिया है। इसके लिए समय सीमा 3 जून रहेगी।

26 मई को हुई थी जेईई एडवांस परीक्षा
जेईई एडवांस परीक्षा 26 मई 2024 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) और संख्यात्मक प्रश्न शामिल थे। पेपर 1 और पेपर 2 दोनों प्रश्नपत्रों में तीन अलग-अलग खंड होते हैं - भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित।

2.5 लाख कैंडिडेट्स ने दी थी परीक्षा
बता दें कि इस साल JEE मेन 2024 के शीर्ष 2.5 लाख छात्रों को JEE एडवांस्ड में उपस्थित होने का मौका मिलता है। आईआईटी में केवल वही लोग प्रवेश पा सकेंगे, जिनकी रैंक कम से कम 10,000 से नीचे होगी। देश के शीर्ष 10 आईआईटी में प्रवेश पाने के लिए छात्रों को 1000 से 3000 रैंक के भीतर स्कोर करना होगा। इस साल जेईई एडवांस के लिए कट ऑफ मार्क्स में वृद्धि हुई थी।

आंसर की कैसे डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स JEE एडवांस्ड की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
  • होम पेज पर Important Announcements का सेक्शन पर क्लिक करें।
  • क्लिक करने से पहले ये कंफर्म कर लें कि आपको पेपर 1 की उत्तर पुस्तिका देखनी है या फिर पेपर 2 की।
  • जिस पेपर की आंसर की आपको देखनी हो उस पर क्लिक करें। आपकी आंसर की डाउनलोड हो जाएगी।
  • उत्तर कुंजी को डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट भी ले सकते हैं।
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story