JEE Advanced 2024 Answer key: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास 2 जून को संयुक्त प्रवेश परीक्षा एडवांस्ड 2024 आंसर-की जारी करने का ऐलान किया है। जिन उम्मीदवारों ने इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट-jeeadv.ac.in.आंसर-की डाउनलोड कर सकेंगे। 

मई में हुई थी परीक्षा
बता दें, जेईई एडवांस्ड एग्जाम 26 मई को देश भर के अलग- अलग परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई थी। जेईई एडवांस 2024 परीक्षा में दो पेपर को शामिल किया गया था। प्रत्येक में तीन खंड थे, जिसमें भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित को शामिल किया गया था। आईआईटी में प्रवेश के लिए पात्र होने के लिए उम्मीदवारों को पेपर 1 और 2 दोनों उत्तीर्ण करना होगा। जेईई एडवांस्ड 2024 परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू), बहुविकल्पीय प्रश्न (एमएसक्यू) और संख्यात्मक प्रश्न शामिल किए गए थे।

इन दिन आएगा परिणाम 
IIT Madras जेईई एडवांस 2024 रिजल्ट का ऐलान 9 जून को करेगा। जेईई एडवांस 2024 परीक्षा में उम्मीदवार के अंक प्रदर्शित होंगे। जिसमें उनकी सामान्य रैंक सूची (सीआरएल) और श्रेणी रैंक सूची शामिल की जाएगी। रिजल्ट के साथ, प्राधिकरण आईआईटी जेईई एडवांस 2024 की आधिकारिक वेबसाइट पर जेईई एडवांस 2024 टॉपर्स की सूची भी जारी की जाएगीJEE Advanced 2024 तक पहुंचने के लिए, उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।

ऐसे करें डाउनलोड

  • उम्मीदवार जेईई एडवांस्ड 2024 की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
  • यहां लिंक पर जाकर क्लिक कर दें। 
  • अब JEE Advanced 2024 Answer Key पर क्लिक करें। 
  • स्क्रीन पर एक PDF फाइल खुलेगी। 
  • आंसर की चेक कर इसे सेव कर रख ले।