JEE Admit Card 2025: जेईई मेन का एडमिट कार्ड इस दिन होगा जारी, ऐसे करें डाउनलोड

JEE Admit Card 2025: जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) मेन, सत्र 1 की जेईई मेन परीक्षा 22 और 30 जनवरी के बीच होगी। एनटीए बहुत जल्द जेईई मेन सत्र 1 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर सकता है।;

Update:2025-01-18 14:13 IST
UCEED 2025 resultUCEED 2025 result
  • whatsapp icon

JEE Admit Card 2025: जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) मेन, सत्र 1 की जेईई मेन परीक्षा 22 और 30 जनवरी के बीच होगी। एनटीए बहुत जल्द जेईई मेन सत्र 1 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल तैयार रखें। क्योंकि एनटीए बहुत जल्द जेईई मेन सत्र 1 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले उम्मीदवारों का एडमिट कार्ड जारी करने जा रहा है। बता दें, जेईई एडमिट कार्ड 2025 परीक्षा की तारीख से 3 दिन पहले (JEE Main Admit Card Date) जारी होगा। 

जेईई एडमिट कार्ड इस दिन होगा जारी
बता दें, जेईई मेन सत्र 1 की परीक्षा 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी, 2025 को पेपर-I के लिए और 30 जनवरी, 2025 को पेपर-II के लिए आयोजित की जाएगी। परीक्षा पेपर-I के लिए दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी- पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगी। पेपर-II के लिए, परीक्षा एक शिफ्ट में आयोजित की जाएगी- दोपहर 3 बजे से शाम 6.30 बजे तक। जेईई मेन 2025 के एडमिट कार्ड 19 या 20 जनवरी 2025 को जारी हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें-NIOS Result 2024: एनआईओएस ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट किया जारी, ऐसे करें डाउनलोड

जेईई एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड 

  • सबसे पहले, JEE Main की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • 'JEE Main 2025 Admit Card' लिंक पर क्लिक करें।
  • अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स (जैसे कि आवेदन नंबर और पासवर्ड) डालें।
  • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे ध्यान से जांचें।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लें।
     

Similar News