JNVST Result 2025 OUT: जवाहर नवोदय विद्यालय परीक्षा में चयनित छात्रों के लिए आगे क्या? जानें सबकुछ

JNVST Result 2025 OUT: जवाहर नवोदय विद्यालय समिति (JNV) ने कक्षा 6 और 9 के लिए JNVST 2025 का रिजल्ट बीते दिन (25 मार्च 2025) जारी कर दिया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in या cbseit.in पर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। अब, सवाल आता है कि परीक्षा में पास हुए छात्रों को आगे क्या करना होगा, जिससे प्रवेश मिल सके। तो आइए जानते हैं सबकुछ...
चयनित छात्रों को अब क्या करना होगा?
चयनित छात्रों को संबंधित जेएनवी में सभी मांगे गए दस्तावेज जमा करने होंगे। परिणाम जारी होने के बाद एनवीएस उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन की सुविधा प्रदान नहीं करेगा। छात्रों को उसी जिले में स्थित जेएनवी में प्रवेश दिया जाएगा, जहां वे पढ़ रहे हैं।
बता दें कि कक्षा 6 के लिए JNVST 2025 परीक्षा 18 जनवरी को आयोजित की गई थी। जबकि, कक्षा 9 के लिए 8 फरवरी को एग्जाम हुए थे।
प्रवेश के लिए जरूरी दस्तावेज:
- निवास प्रमाण पत्र
- जन्म प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC के लिए)
- दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- पासपोर्ट साइज फोटो
JNVST Result 2025 OUT: ऐसे करें रिजल्ट चेक
- navodaya.gov.in या cbseit.in पर जाएं
- 'JNVST Result 2025' के लिंक पर क्लिक करें
- अपना रोल नंबर और जन्मतिथि डालें
- सबमिट बटन पर क्लिक करें
- स्क्रीन पर दिखे रिजल्ट को डाउनलोड कर लें
महत्वपूर्ण बातें:
- 75% सीटें ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों के लिए आरक्षित हैं।
- परीक्षा कक्षा 6 के लिए 18 जनवरी और कक्षा 9 के लिए 8 फरवरी 2025 को हुई थी।
- रिजल्ट के बाद उत्तर पुस्तिका पुनर्मूल्यांकन की सुविधा नहीं मिलेगी।
- चयनित छात्रों को अपने जिले के नवोदय विद्यालय में प्रवेश मिलेगा।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS