JNVST Result 2025: नवोदय विद्यालय समिति ने जारी किया JNVST का परिणाम,ऐसे करें चेक

JNVST Result 2025
X
JNVST Result 2025
JNVST Result 2025: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने कक्षा 6 और 9 के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) 2025 का परिणाम जारी कर दिया है।

JNVST Result 2025: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने कक्षा 6 और 9 के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) 2025 का परिणाम जारी कर दिया है। जिन विद्यार्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

कैसे करें JNVST 2025 का परिणाम चेक?

  • सबसे पहले navodaya.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर ‘कक्षा 6 चयन परीक्षा परिणाम’ या ‘कक्षा 9 चयन परीक्षा परिणाम’ के लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।
  • ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें, इसके बाद आपकी स्क्रीन पर परिणाम दिखाई देगा।
  • परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य की जरूरत के लिए एक प्रिंट आउट लेकर सुरक्षित रखें।

कक्षा 6 के समर बाउंड परीक्षा का आयोजनकक्षा 6 की समर बाउंड परीक्षा 18 जनवरी 2025 को आयोजित की गई थी। यह परीक्षा निम्नलिखित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में संपन्न हुई थी:

आंध्र प्रदेश, असम, अरुणाचल प्रदेश (दिबांग वैली और तवांग को छोड़कर), बिहार, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश (चंबा, किन्नौर, मंडी, सिरमौर, कुल्लू, लाहौल और स्पीति, शिमला को छोड़कर), जम्मू-कश्मीर (केवल जम्मू-I, जम्मू-II और सांबा), झारखंड, केरल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, त्रिपुरा, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल (दार्जिलिंग को छोड़कर)।

इसके अलावा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, चंडीगढ़, दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव, दिल्ली, लक्षद्वीप और पुडुचेरी जैसे केंद्र शासित प्रदेशों में भी परीक्षा हुई थी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story