Maha TET Admit Card 2024: महाराष्ट्र टीईटी एडमिट कार्ड रिलीज; mahatet.in पर करें डाउनलोड

Gram Panchayat Adhikari Mains admit card
X
Gram Panchayat Adhikari Mains admit card
Maharashtra TET Admit Card 2024 mahatet.in पर जारी हो गए है। उम्मीदवार ऑनलाइन पंजीकरण संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 10 नवंबर 2024 को आयोजित की जाएगी।

Maha TET Admit Card 2024: महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (Maha TET) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 9 सितंबर 2024 को आरंभ हुई थी और 30 सितंबर तक चली थी। अब, परीक्षा में सम्मिलित होने वाले उम्मीदवारों के लिए Maha TET Admit Card 2024 उपलब्ध हो गए है। हॉल टिकट को आधिकारिक वेबसाइट mahatet.in से डाउनलोड किया जा सकता है। इसके लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या और पासवर्ड जैसे आवश्यक विवरण दर्ज करने होंगे।

जानें परीक्षा की तारीखें और समय
महाराष्ट्र टीईटी परीक्षा का आयोजन 10 नवंबर 2024 को होगा। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी।

  • पेपर 1: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
  • पेपर 2: दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक

परीक्षा में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड और एक वैध फोटो आईडी (जैसे आधार कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी) साथ ले जाना आवश्यक है।

भाषाओं में आयोजित होगी महाराष्ट्र टीईटी परीक्षा
इस वर्ष महाराष्ट्र टीईटी परीक्षा मराठी, हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, बंगाली, गुजराती, तेलुगु, सिंधी, और कन्नड़ भाषाओं में आयोजित की जाएगी। पेपर 1 और पेपर 2 दोनों शामिल हैं:

  • पेपर 1: कक्षा 1 से 5वीं तक के शिक्षकों के लिए
  • पेपर 2: कक्षा 6 से 8वीं तक के शिक्षकों के लिए

Maharashtra TET Admit Card 2024: ऐसे करें डाउनलोड
महाराष्ट्र स्टेट काउंसिल ऑफ एग्जामिनेशन (MSCE) द्वारा Maha TET Hall Ticket जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार mahatet.in पोर्टल पर जाकर अपने एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।

  • सबसे पहले mahatet.in वेबसाइट पर जाएं।
  • Download Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी पंजीकरण संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर दिख रहे हॉल टिकट को डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट लें।
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story