MP Board 5th-8th Result 2024 Date and Time: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 5वीं और 8वीं के नतीजे जारी करने की तैयारी पूरी कर चुका हैं। रिपोर्ट की माने तो एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी करने के बाद अप्रैल के आखिरी हफ्ते में 5वीं और 8वीं के रिजल्ट घोषित करेगा। नतीजों को जारी करने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट लिंक को एक्टिव कर दिया जाएगा।

इन वेबसाइट पर देख पाएंगे रिजल्ट
हालांकि इसको लेकर एमपी बोर्ड ने कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। इस साल 5वीं और 8वीं के लगभग 26 लाख बच्चों ने परीक्षा दी है। मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं के नतीजे mpresults.nic.in, mpbse.nic.in और mpbse.mponline.gov.in वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।

मार्च में हुई थी 5वीं-8वीं की परीक्षाएं
इस साल कक्षा 5 की परीक्षाओं का आयोजन 6 मार्च से 13 मार्च और कक्षा 8 की वार्षिक परीक्षाएं 6 मार्च से 14 मार्च तक आयोजित की गई थी। इन दोनों परीक्षाओं में 1,14,956 सरकारी, प्राइवेट स्कूल और मदरसों के लगभग 25 लाख 51 हजार 818 विद्यार्थी शामिल हुए थे।

जानिए पिछले साल 5वीं के नतीजे 
पिछले साल(2023) में कुल 11,79,883 छात्रों ने मध्य प्रदेश 5वीं बोर्ड परीक्षा दी थी। जिनमें से 9,70,701 छात्र-छात्राएं पास हुए थे। पिछले साल ओवरऑल स्टूडेंट्स का पास प्रतिशत 82.27% रहा था। वहीं पिछले साल लड़कियों ने बाजी मारी थी। साल 2023 में मध्य प्रदेश 5वीं बोर्ड परीक्षा में लड़कों के मुकाबले लड़कियों का पास प्रतिशत काफी बेहतर रहा था। कुल 4,83,283(84.32%) लड़कियां पास हुई थी, जबकि 4,87,418(80.34%) लड़के पास हुए थे।

इस तरीके से आसानी से चेक कर सकेंगे रिजल्ट

  • सबसे पहले एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाना होगा।
  • होम पेज पर लॉग-इन सेक्शन में सम्बन्धित स्कूल (सरकार, निजी या मदरसा) चुनना होगा।
  • अब आपको डिटेल दर्ज करके लॉग इन करना होगा।
  • अब आपको स्टूडेंट्स का रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • आपका परिणाम स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा।
  • रिजल्ट की कॉपी डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लेकर अपने पास रख लें।