MPBSE MP Board 10th-12th Result 2025: 16.60 लाख छात्रों का इंतजार कब होगा खत्म, यहां जानें लेटेस्ट अपडेट

MP Board Result 2025: मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे करीब 16.60 लाख छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर है। मिली जानकारी के मुताबिक, उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन लगभग पूरा हो चुका है और अब रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एमपी बोर्ड जल्द ही रिजल्ट जारी करने की अधिकारिक तारीख का ऐलान करेगा।
छात्रों को सुझाव दिया गया है कि वे नीचे दिए गए लिंक के ज़रिए पंजीकरण कर लें ताकि रिजल्ट से जुड़ी हर जरूरी अपडेट उन्हें समय पर मिलती रहे। इससे जैसे ही नतीजे घोषित होंगे, आपको तुरंत नोटिफिकेशन मिल जाएगा और आप बिना किसी देरी के अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
ऐसे करें अपना MP Board Result चेक
एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जब घोषित होगा, तब छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर अपनी मार्कशीट ऑनलाइन देख सकेंगे। प्रक्रिया बेहद आसान है:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- 'रिजल्ट सेक्शन' पर क्लिक करें।
- वहां सभी बोर्ड्स की सूची खुलेगी – MP Board चुनें।
- अगर आप 10वीं के छात्र हैं, तो "Class 10th Result" लिंक पर क्लिक करें
- और 12वीं के छात्र "Class 12th Result" लिंक पर जाएं।
- अब अपना रोल नंबर दर्ज करें और ‘View Result’ बटन पर क्लिक करें।
- आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS