Logo
NEET UG Exam City Slip 2025: एनटीए ने आधिकारिक वेबसाइट- neet.nta.nic.in पर NEET 2025 सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके उम्मीदवार सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

NEET UG Exam City Slip 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आधिकारिक तौर पर अपनी वेबसाइट - neet.nta.nic.in पर NEET 2025 सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। उम्मीदवार अब NEET UG 2025 एडवांस इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करके एग्जाम सिटी की जांच कर सकते हैं।

क्या होती है सिटी स्लिप?
NEET परीक्षा सिटी स्लिप एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जो उस शहर की जानकारी देता है जहां उम्मीदवार राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (स्नातक) के लिए उपस्थित होंगे। हालांकि, सटीक परीक्षा केंद्र का विवरण केवल NEET 2025 एडमिट कार्ड में उपलब्ध होगा, जिसे 1 मई, 2025 को जारी किया जाएगा।

NEET UG Exam City Slip 2025: कैसे डाउनलोड करें?

  1. NTA NEET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. "Download NEET UG 2025 City Intimation Slip" लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि/पासवर्ड डालें।
  4. अलॉट किए गए शहर की जांच करें और स्लिप का प्रिंट आउट ले लें।

डायरेक्ट लिंक: NEET UG 2025 Exam City Slip डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।

NEET (UG) 2025 परीक्षा  से जुड़ी अहम जानकारी:

  • परीक्षा तिथि: 5 मई 2025 (रविवार)।
  • एडमिट कार्ड: 1 मई 2025 को जारी होगा (इसमें सटीक परीक्षा केंद्र का विवरण मिलेगा)।
  • यह सिर्फ शहर की जानकारी है, केंद्र का विवरण बाद में मिलेगा।
  • अगर कोई समस्या हो तो 011-40759000 या neetug2025@nta.ac.in पर संपर्क करें।
5379487