Logo
NEET MDS 2024: नीट एमडीएस 2024 परीक्षा में 240 प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे। पेपर दो सेक्शन में होगा। सेक्शन ए में 100 प्रश्न होंगे। सेक्शन बी में कुल 140 प्रश्न होंगे।

NEET MDS 2024: नीट एमडीएस 2024 परीक्षा डेट बदलाव किया गया है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंस (एनबीईएमएस) ने मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी (NEET MDS 2024) के लिए राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा की तारीख 18 मार्च 2024 कर दिया है। अभ्यर्थी NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। बता दें कि पहले नीट एमडीए 2024 का एग्जाम 9 फरवरी 2024 को होना था, जो अब नहीं किया जाएगा। 

परीक्षा का पैटर्न
नीट एमडीएस 2024 परीक्षा में 240 प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे। पेपर दो सेक्शन में होगा। सेक्शन ए में 100 प्रश्न होंगे। सेक्शन बी में कुल 140 प्रश्न होंगे। कैंडिडेट्स को प्रत्येक सही जवाब के लिए 4 नंबर निर्धारित किया गया है। वहीं प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटे जाएंगे। बता दें, पिछले साल नीट एमडीएस प्रवेश परीक्षा 1 मार्च को हुई थी। परिणाम मार्च के आखरी में आया था। वहीं नीट पीजी 2024 परीक्षा का आयोजन 7 जुलाई 2024 को हो रहा है। वहीं NEET PG 2024 का कट-ऑफ 15 अगस्त 2024 को जारी किया जाएगा। NBEMS ने फैलोशिप प्रवेश परीक्षा के लिए भी आवेदन का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके लिए एप्लीकेशन प्रोसेस 19 जनवरी 2024 से 8 फरवरी 2024 तक चलेगी। एग्जाम 3 मार्च को होगा और नतीजे 3 अप्रैल 2024 को घोषित होंगे।

ऐसे चेक करें
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
इसके बाद होम पेज पर दिए गए पब्लिक नोटिस में जाए। 
अब यहां Conduct of NEET-MDS 2024 के लिंक पर जाएं। 
नोटिस आपके PDF के रूप में दिखने लग जाएगी। 

5379487