MCAER PG CET 2024: महाराष्ट्र कृषि विश्वविद्यालय परीक्षा बोर्ड ने स्नातकोत्तर सामान्य प्रवेश परीक्षा (PG CET 2024) की आंसर- की जारी कर दी है। जो उम्मीदवार प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट mcaer.org पर जाकर  उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

लॉग इन प्रमाण - पत्र की आवश्यकता होगी
उम्मीदवार उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए अपने लॉग इन प्रमाण - पत्र जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ का उपयोग कर सकते हैं। उम्मीदवार परीक्षा में अपने संभावित अंकों की गणना करने के लिए आंसर-की का उपयोग कर सकते हैं। 

माइनस मार्किंग नहीं होगी
अभ्यर्थियों को OMR Sheet में प्रश्न के क्रमांक के सामने वाले गोले को काली स्याही वाले बॉल पॉइंट पेन से काला कर सही उत्तर पर निशान लगाना था। प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को एक अंक दिया जाएगा। गलत उत्तरों के लिए कोई माइनस मार्किंग नहीं होगी।

ऐसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी

  • MAUEB की आधिकारिक वेबसाइट mcaer.org/maueb.html पर जाएं।
  • होमपेज पर जाइए। 
  • अब 'सभी स्ट्रीम्स के लिए MCAER PG CET 2024' आंसर-की का एक ब्लिंकिंग लिंक मिलेगा।
  • अभ्यर्थी आंसर-की PDF पर क्लिक कर सकते हैं।
  • अब एक यहां नए टैब खुलेगा।
  • उत्तर कुंजी चेक कर डाउनलोड कर ले।