Punjab Board 5th Result 2024 : पंजाब बोर्ड ने जारी किया 5वीं का Result, ऐसे करें चेक

PSEB 5th Result 2024
X
PSEB 5th Result 2024
PSEB 5th Result 2024: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 5वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इस परीक्षा में कुल 99.84 फीसदी छात्र पास हुए। छात्र पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं।

PSEB 5th Result 2024: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 5वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इस परीक्षा में कुल 99.84 फीसदी छात्र पास हुए। छात्र पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं। परीक्षा में शामिल छात्र अपने रोल नंबर दर्ज कर चेक कर सकते हैं। लड़कियां 99.86% और लड़कों का प्रतिशत 99.81% रहा है।

बता दें, प्रदेश में पठानकोट जिले का रिजल्ट सबसे अधिक 99.96 फीसदी था। जबकि पिछले साल बरनाला और तरनतारन जिलों में 99.86 प्रतिशत उत्तीर्ण हुए थे। जो सबसे अधिक था। इस साल सरकारी स्कूलों का पास प्रतिशत 99.84 फीसदी है। साल 2023 में टॉप 3 में से दो टॉपर सरकारी स्कूलों से थे। 5वीं की परीक्षा में कुल 1,44,653 लडकियां शामिल हुई थी, जिनमें से 1,44,454 पास हुई और पास प्रतिशत 99.86 फीसदी रहा। वहीं कुल 1,61,767 लड़के परीक्षा में शामिल हुए थे और 1,61,468 पास हुए हैं. लड़कों का पास प्रतिशत 99.81 फीसदी रहा है।

ऐसे करें चेक
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं।
इसके बाद कक्षा 5वीं का रिजल्ट 2024 के लिंक पर क्लिक कर दें।
अब रोल नंबर और जन्म तिथि लिख कर सबमिट करें।
रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिख जाएगा।

इस साल अंग्रेजी और गणित विषयों का पास प्रतिशत 99.93 प्रतिशत रहा है। पंजाब बोर्ड कक्षा 5वीं की परीक्षाएं 7, 11, 12, 13 और 14 मार्च को हुई थी। परीक्षाएं सुबह 10 बजे से शुरू होकर दोपहर 1:15 बजे तक चली थी। साल 2023 में पंजाब बोर्ड कक्षा 5वीं में कुल 99.69 फीसदी स्टूडेंट्स उत्तीर्ण हुए थे। ज्ञात हो, पिछले वर्ष कुल 10 ट्रांसजेंडर छात्र कक्षा 5वीं परीक्षा में शामिल हुए थे और सभी पास हुए थे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story