Logo
RBI 90th Anniversary Quiz: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अपनी 90वीं वर्षगांठ पर ग्रेजुएट छात्रों के लिए एक क्विज प्रतियोगिता की घोषणा की है। यह प्रतियोगिता 19 से 21 सितंबर तक आयोजित होगी और विजेता को 10 लाख रुपये का नकद पुरस्कार मिलेगा। आवेदन की अंतिम तिथि 17 सितंबर है।

RBI 90th Anniversary Quiz: भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) अपनी 90वीं वर्षगांठ के मौके में एक खास क्विज का आयोजन कर रहा है, जिसमें आपको 10 लाख रुपए तक जीतने का सुनहरा अवसर मिल सकता है। यह क्विज न केवल वित्तीय जानकारी बढ़ाने का अवसर प्रदान करता है, बल्कि विजेताओं को छह से 10 लाख तक का इनाम मिलेगा।

इस क्विज में भाग लेने के लिए कोई शुल्क नहीं है। अगर आप भी स्नातक में अध्ययनरत है और अपनी किस्मत आजमाना चाहते हैं, तो rbi90quiz.in/students/register पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। यह क्विज 19 से 21 सितंबर के बीच आयोजित होगा।

17 सितंबर तक करें रजिस्ट्रेशन
आरबीआई की इस क्विज में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 17 सितंबर, 2024 तक चलेगी। क्विज मुख्य रूप से इतिहास, अर्थव्यवस्था, करंट अफेयर्स आदि के सामान्य ज्ञान पर केंद्रित होगी। कार्यक्रम के माध्यम से RBI का उद्देश्य छात्रों के साथ जुड़ाव पैदा करना है।

ये भी पढ़ें: Microsoft Crowd Strike: आरबीआई ने बताया- माइक्रोसॉफ्ट आउटेज की वजह से 10 बैंक-NBFC के कामकाज में आई मामूली रुकावट 

RBI Quiz प्रतियोगिता की प्रमुख जानकारी

  • रजिस्ट्रेशन की शुरुआत: रजिस्ट्रेशन शुरू
  • रजिस्ट्रेशन लास्ट डेट: 17 सितंबर, 2024
  • ऑनलाइन RBI 90 क्विज़: 19 से 21 सितंबर, 2024
  • इनाम: 1 लाख से 10 लाख रुपए तक
  • प्रतिभागियों के लिए न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • क्विज के प्रश्न: वित्त, बैंकिंग और RBI से संबंधित सामान्य ज्ञान
RBI 90th Anniversary Quiz
RBI 90th Anniversary Quiz

UGC ने भी भाग लेने के लिए संस्थानों से किया आग्रह
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा जारी एक नोटिस में सभी उच्च शिक्षा संस्थानों से आग्रह किया गया है कि वे अपने-अपने संस्थानों में इस सूचना को फैलाएं तथा स्नातक छात्रों को क्विज़ में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें तथा इसे सफल बनाएं।

क्विज प्रतियोगिता के चरण 
चरण 1 ऑनलाइन 
इसमें हिंदी और अंग्रेजी में अनलाइन क्विज शामिल है। राज्य के शीर्ष प्रदर्शन करने वाले कॉलेज चरण 2 में चले जायेंगे। 

चरण 2 राज्य स्तर
चयिनित कॉलेज एलिमिनेशन राउंड के बाद मंच पर प्रतिस्पर्धा करेंगे। 

चरण 3-4 क्षेत्रीय और राष्ट्रीय
जोनल राउंड में विजयी प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करेंगे। 

15 मिनट में देने होंगे 36 सवालों के जवाब
यूजीसी की अधिसूचना के अनुसार, आरबीआई 90 क्विज देश भर के मान्यता प्राप्त कॉलेजों में स्नातक पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत छात्रों के लिए खुला है। अधिसूचना के अनुसार, क्विज प्रतियोगिता के चार चरण होंगे। क्विज़ में 36 सवाल होंगे, हर सवाल के जवाब के लिए आपको 25 सेकंड का समय मिलेगा और सभी सवाल MCQ फॉर्मेट में होंगे। 

ये भी पढ़ें: RBI रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, मौद्रिक नीति समिति की बैठक के बाद आरबीआई गवर्नर ने दी जानकारी

RBI 90th Anniversary Quiz पुरस्कार राशि
स्टेट राउंड की पुरस्कार राशि

  • प्रथम पुरस्कार: 2 लाख
  • दूसरा पुरस्कार: 1.5 लाख
  • तीसरा पुरस्कार: 1 लाख

जोनल राउंड की पुरस्कार राशि 

  • प्रथम पुरस्कार: 5 लाख
  • दूसरा पुरस्कार: 4 लाख
  • तीसरा पुरस्कार: 3 लाख 

फाइनल राउंड की पुरस्कार राशि 

  • प्रथम पुरस्कार: 10 लाख
  • दूसरा पुरस्कार: 8 लाख
  • तीसरा पुरस्कार: 6 लाख

आरबीआई क्विज में हिस्सा कौन ले सकता है? (Who can apply for RBI Quiz)

  • अगर आप भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त कॉलेज से बैचलर डिग्री कर रहे हैं, तो आप इस क्विज़ में भाग ले सकते हैं।
  • आपकी उम्र 1 सितंबर, 2024 को 25 साल से ज़्यादा नहीं होनी चाहिए।
  • एक कॉलेज से कई टीमें भाग ले सकती हैं। आप चाहें तो दो छात्रों का एक ग्रुप बनाकर भी भाग ले सकते हैं।
  • ध्यान रखें, भारतीय रिज़र्व बैंक के कर्मचारी (अनुबंधित कर्मचारियों सहित) और उनके परिवार के सदस्य इस प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकते हैं।
5379487