Logo

RPSC RAS ​​Mains 2023: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने बुधवार, 25 मार्च को राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी (RAS) मुख्य परीक्षा 2023 मार्कशीट जारी कर दिया है। नंबर देखने के लिए अभ्यर्थी rpsc.rajasthan.gov.in पर क्लिक करें।

अभ्यर्थी को RPSC RAS ​​Mains 2023 Marks चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पोर्टल rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। अगर आप मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं। तो अगला स्टेप मौखिक परीक्षा और व्यक्तित्व परीक्षण होगा। इसके अलावा अधिक जानकारी के लिए RPSC RAS ​​भर्ती की अधिसूचना को पढ़ें।

यह परीक्षा 20 और 21 जुलाई, 2024 को आयोजित की गई थी। जिसके तहत कुल 905 रिक्त सीटें भरी जाएंगी, इसमें से 424 रिक्त सीटें राज्य सेवाओं के लिए और 481 रिक्त सीटें अधीनस्थ सेवाओं के लिए आरक्षित हैं। 

RPSC RAS ​​Mains 2023 Marks ऐसे करें चेक

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज ओपेन होने पर न्यूज सेक्शन और इवेंट टैब पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद आरएएस मेन्स 2023 अंक की लिंक पर क्लिक करें और पोर्टल पर मांगी गई जानकारी भरें।
  4. अब आपके सामने आरएएस मेन्स 2023 अंक स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  5. आप चाहें तो इसे भविष्य के लिए डाउनलोड कर रख सकते हैं।