Logo

SBI PO Admit Card 2025: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने शुक्रवार को प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) प्रारंभिक परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। आवेदक SBI PO एडमिट कार्ड 2025 को sbi.co.in पर जाकर देख सकते हैं। SBI PO एडमिट कार्ड 2025 को एक्सेस करने के लिए, उम्मीदवारों को पोर्टल पर अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल विवरण दर्ज करने होंगे।

शेड्यूल के अनुसार, SBI PO प्रारंभिक परीक्षा 8, 16 और 24 मार्च, 2025 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को अपना SBI PO एडमिट कार्ड 2025 वैध आईडी प्रूफ के साथ लाना होगा। जो उम्मीदवार अपना SBI PO हॉल टिकट लाने में विफल रहते हैं, उन्हें परीक्षा हॉल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यह भर्ती अभियान प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों पर कुल 600 रिक्त सीटों को भरेगा।

ये भी पढ़ें: मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी के लिए निकली भर्ती, लाखों में है सैलरी; जानें प्रक्रिया

SBI PO परीक्षा पैटर्न
प्रारंभिक परीक्षा में 100 अंकों के ऑब्जेक्टिव टाइप के सवाल शामिल होंगे। परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जाएगी और इसमें तीन भाग होंगे: अंग्रेजी भाषा, मात्रात्मक योग्यता और तर्क क्षमता (English Language, Quantitative Aptitude, Reasoning Ability)। परीक्षा में 100 प्रश्न होंगे, जिनमें से प्रत्येक भाग 100 अंकों का होगा। छात्रों को परीक्षा देने के लिए एक घंटे का समय मिलेगा।

जो लोग चरण 1 (प्रारंभिक परीक्षा) को पास कर लेंगे, वे चरण 2 या मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित होने के पात्र होंगे, जो अप्रैल या मई 2025 में आयोजित होने की उम्मीद है। SBI PO मुख्य परीक्षा, जो ऑनलाइन आयोजित की जाती है, के दो भाग होते हैं। 

  • वस्तुनिष्ठ खंड (Objective Section)
  • वर्णनात्मक खंड (Descriptive Section)

मुख्य परीक्षा पास करने वालों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा, अंत में दस्तावेज सत्यापन होगा।

SBI PO प्रारंभिक परीक्षा एडमिट कार्ड 2025: ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
  • इसके बाद कैरियर सेक्शन के अंतर्गत SBI PO एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपको स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा। जिसमें उम्मीदवारों को SBI पोर्टल पर लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
  • पोर्टल पर विवरण दर्ज करते ही SBI PO प्रारंभिक परीक्षा कॉल लेटर 2025 स्क्रीन पर सामने दिखाई देगा।
  • एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट ले लें।

SBI PO प्रारंभिक परीक्षा एडमिट कार्ड 2025 डायरेक्ट लिंक